अपनी फिल्म से मां काली की धूमपान करती तस्वीर साझा करने बाद विवादों में घिरी वृत्तचित्र निर्माता लीना मणिमेकलाई ने अब भगवान शिव और माता पार्वती की धूमपान करती तस्वीर अपने टि्वटर हैैंडल से साझा की है। लीना ने जो नई तस्वीर साझा की है उसमें शिव-पार्वती की वेषभूषा में दो लोग धूमपान करते हुए सड़क पर टहल रहे हैैं।
मदुरै में जन्मी और कनाडा में रह रहीं लीना ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा की पेरोल ट्रोल आर्मी को पता ही नहीं है कि लोक कलाकार अपने प्रदर्शन के बाद कैसे थकान दूर करते हैैं (चिल करते हैैं)। यह मेरी फिल्म से नहीं है। यह रोजमर्रा के ग्रामीण भारत से है जिसे ये संघ परिवार अपनी नफरत और धार्मिक कट्टरता से नष्ट करना चाहते हैं। हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता।”
उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पूरा देश, जिसका सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे बड़ी नफरत की मशीन के रूप में क्षरण हो चुका है, मुझ पर प्रतिबंध लगाना चाहता है। इस समय मैैं कहीं पर भी सुरक्षित महसूस नहीं करती।” साथ ही उन्होंने ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन” और उसे दिए अपने साक्षात्कार को टैग किया। इसमें उन्होंने उन दावों को खारिज किया है कि उनकी फिल्म मां काली या हिंदुत्व का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि उनका पालन-पोषण तमिलनाडु में हिंदू के रूप में हुआ है, लेकिन अब वह नास्तिक हैैं।
मेरे ट्वीट, मेरे निजी विचार : थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि जो कुछ भी वह ट्वीट करते हैैं, वे उनके निजी विचार होते हैैं। साथ ही उन्होंने अलेक्जेंडर हैमिल्टन को उद्धत करते हुए कहा कि जो किसी चीज के लिए खड़े नहीं होते, वे हर बार मुंह की खाते हैैं। दरअसल, बुधवार को थरूर ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के मां काली को लेकर किए गए ट्वीट का समर्थन किया था। लेकिन उनकी पार्टी कांग्रेस ने उनके विचार को उनका निजी विचार करार दिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...