भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझा।
बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय केंद्रीय सरकारी विभाग के अधिकारी का अपनी ही दफ्तर की 54 वर्षीय महिला अधिकारी से संबंध बन गया। पारिवारिक तनाव बढ़ने पर दंपती के बीच काउंसलिंग भी हुई, लेकिन रिश्ते में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद पत्नी ने अलग होने का व्यावहारिक फैसला लेते हुए अपनी और बेटियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा की शर्त रखी।
सूत्रों के मुताबिक, समझौते में नकद राशि और संपत्ति शामिल है। पत्नी ने आर्थिक सुरक्षा के लिए रकम की मांग रखी, जिसे स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ी। कहा जा रहा है कि कुल पैकेज लगभग 1.5 करोड़ रुपये का रहा।










