रायपुर। सावन की बिखरी छटा में कई त्योहार आते है। वैसे गौर करें तो सभी महिलाओं से जुड़े त्यौहार होते है। ऐसा ही एक त्यौहार है तीज का। जिसे लायनेस क्लब धमतरी द्वारा ऑनलाइन हरियाली तीज उत्सव मनाया गया ,जिसमे सोलह शृंगार, सेल्फी और बेस्ट ड्रेस के साथ हुईं कई प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई ।
सोलह शृंगार प्रतियोगिता में प्रथम नीला कापड़िया ,द्वितीय उषा गुप्ता व तृतीय स्थान पर संतोष मिन्नी रही। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में महिलाएं उत्साहित नजर आईं क्योंकि हर स्त्री को बना- सवांरना अच्छा लगता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने तीज की सबको बधाई देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास जगाना है।
सचिव जानकी गुप्ता ने कहा कि अब के सावन ऐसे आये हमारी बहू बेटियों का जीवन सावन की तरह हरा भरा ख़ुशहाल रहे। कार्यक्रम में ज्योति गुप्ता ,प्रतिभा गुप्ता ,शकुंतला साहू ,चंचल लुंकड़,सरिता दोषी,अनिता बाबर ,अनिता खरिया,ज्योति लुनिया ,ज्योति शांडिल्य,मनीषा छाजेड़ आदि हरे रंग के परिधान में नजर आई।
चंचल लुंकड़ ,अनिता बाबर व मनीषा छाजेड़ ने सावन की कविता के साथ सेल्फी भेजी ,सरिता दोषी ,शकुंतला साहू में पेड़ पत्तो से श्रृंगार करके अपने प्रकृति के लिए प्रेम को प्रदर्शित किया ,वही ज्योति लुनिया हरे पर्स के साथ और अनिता खरिया व अनिता अग्रवाल छाते के साथ नजर आईं। ज्योति गुप्ता व प्रतिभा गुप्ता हरी साड़ी के साथ बहुत सौम्य नजर आई , जानकी गुप्ता के ऊपर हरे माथे का टीका बहुत जमा, ज्योति शांडिल्य ने ऑनलाइन सावन के गीत गाये ।
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...