सत्ती। सत्ती के सकरेली गेट में कल बड़ी घटना हो गई। यह घटना जिसमें भरा हुआ एक ट्रक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयानक थी की रेलवे ट्रैक समेत नेशनल हाईवे 7 घंटे तक प्रभावित रहा।
आपको बता दें की सकरेली फाटक के पास रेल्वे के बिजली लाइन की चपेट में आने से तार से भरे ट्रक में आग लग गई। आग बहुत ज्यादा बढ़ गई थी, घटना रात 11:30 बजे की है, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दमकल की मदद से आग को बुझाया गया है।










