गूगल मैप पर स्टोर की जाएगी धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की लोकेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों को सस्ती दरों पर दवाईयां उपलब्ध कराने शुरू की गई धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना को पहले ही दिन विभिन्न नगरीय निकायों में अच्छा प्रतिसाद मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत 20 अक्टूबर को प्रदेश भर में 94 मेडिकल स्टोर्स के वर्चुअल शुभारंभ के बाद भिलाई नगर निगम क्षेत्र में तीन, दुर्ग, भिलाई-चरोदा, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़ और कोरबा नगर निगम में दो-दो स्टोर्स के साथ ही कोण्डागांव, केशकाल, फरसगांव, नारायणपुर, कांकेर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपट्नम, सुकमा, दोरनापाल, बीजापुर, रामानुजगंज, बगीचा, प्रतापपुर, जशपुर नगर तथा बलरामपुर जैसे कस्बाई क्षेत्रों में संचालित इन दवा दुकानों से लोगों को बहुत कम कीमत पर दवाईयां मिल रही हैं। दुर्ग में जेनेरिक दवाईयों का अनूठा सेट तैयार किया गया है। वहां के धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 311 रूपए का ट्रैवल-किट सेट 130 रूपए में और 691 रूपए का होम-किट सेट 290 रूपए में उपलब्ध है। पहले ही दिन वहां 27 ट्रैवल-किट सेट एवं 22 होम-किट सेट की बिक्री हुई है। सुविधा के लिए नगरीय प्रशासन विभाग को दिए निर्देश, स्टोर्स से संबंधित शिकायतों का निराकरण 24 घंटे की समय-सीमा में करने कहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए इन दुकानों की लोकेशन गूगल मैप पर स्टोर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंटरनेट पर इनकी जानकारी उपलब्ध कराने गूगल बिजनेस डायरेक्ट्री में स्टोर की लोकेशन, खुलने व बंद होने का समय तथा एम.आर.पी. में छूट की जानकारी 15 दिनों में अपलोड करने कहा है। मुख्यमंत्री ने इन मेडिकल स्टोर्स में बिल नहीं मिलने, दवा उपलब्ध नहीं होने, सही समय पर स्टोर नहीं खुलने एवं बंद रहने जैसी शिकायतों के निदान के लिए टोल-फ्री नम्बर 1100 पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने टोल-फ्री नंबर पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का निराकरण 24 घण्टे की समय-सीमा में करने कहा है।
रायगढ़ में पहले ही दिन दस हजार 800 सौ रूपए के उत्पादों की बिक्री
रायगढ़ जिले में संचालित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में 20 अक्टूबर को पहले ही दिन दस हजार 800 सौ रुपए के उत्पादों की बिक्री हुई है। वहां रायगढ़ शहर में 70.10 प्रतिशत, धर्मजयगढ़ में 71 प्रतिशत, सरिया में 52 प्रतिशत, सारंगढ़ में 53 प्रतिशत और खरसिया में एम.आर.पी. में 66.20 प्रतिशत छूट के साथ दवाईयों का विक्रय किया जा रहा है। मेडिकल स्टोर के शुभारंभ के बाद पहले दिन दंतेवाड़ा में 2530 रूपए की दवाईयां 51 प्रतिशत छूट के साथ विक्रय की गई हैं। सक्ती में 538 रूपए की दवाईयां 50 प्रतिशत छूट के साथ, सरिया में 938 रूपए की दवाईयां 52 प्रतिशत छूट के साथ, कवर्धा में 1350 रूपए की दवाईयां 52 प्रतिशत, छूट के साथ एवं कांकेर में 3642 रूपए की दवाईयां 55 प्रतिशत छूट के साथ बेची गई हैं। महासमुंद के नागरिकों एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा 2042 रूपए की दवाईयां 60.50 प्रतिशत छूट के साथ खरीदी गई है। रिसाली में 50 प्रतिशत की छूट के साथ पांच हजार रूपए की, अंबिकापुर में 52.25 प्रतिशत की छूट के साथ 7350 रूपए की, जांजगीर में 62.25 प्रतिश छूट के साथ 1281 रूपए की तथा जशपुर नगर में 63 प्रतिशत छूट के साथ 3825 रूपए की दवाईयों की बिक्री पहले ही दिन हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...