दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में लॉकडाउन के दौरान स्ट्रीट क्राइम में काफी कमी देखी गई है. हालांकि, टेंशन वाली बात है कि इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. दरअसल, लॉकडाउन के चलते घर के अंदर ही फंसे लोगों ने ऑनलाइन लेन-देन का ज्यादा इस्तेमाल किया. साइबर अपराधियों ने इसे मौके की तरह भुनाया और कई लोगों के अकाउंट के सेंधमारी कर उन्हें चूना लगाया. ई-वॉलेट की केवाईसी या फिर सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए जालसाजों के झांसे में आकर कई लोग साइबर ठगी के शिकार बन गए.
ऑनलाइन फ्रॉड में 65 फीसदी की बढ़ोतरी
लॉकडाउन के दौरान नोएडा में साइबर क्राइम के 600 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि उससे पहले दो महीने में साइबर क्राइम के 390 मामले सामने आए थे. लिहाजा, इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जिले में प्रतिदिन साइबर अपराध के दस से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. जांच की बात करें तो साइबर अपराध के ज्यादातर मामलों में अपराधियों तक पुलिस पहुंच ही नहीं पाती है, क्योंकि ज्यादातर अपराधी दूसरे राज्यों या विदेश में होते हैं. थानों में आई ऐसी ज्यादातर शिकायतों का निपटारा नहीं हो पा रहा है.
सिम को अपग्रेड करने के बहाने ठगी
लॉकडाउन के दौरान नोएडा स्थित 108 सेक्टर में वर्षा अग्रवाल को ठगों ने सिम को अपग्रेड के बहाने बरगलाया. सिम को अपग्रेड करने के बहाने उनके अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए गए. ठगों ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने 3जी सिम को 4जी में अपग्रेड नहीं कराया तो उनकी 3जी सिम की सेवा जल्द बंद हो जाएगी. वर्षा इसके बाद सिम को अपग्रेड कराने के लिए राजी हो गई. वर्षा को कुछ शक हुआ तो वे बैंक गई, जहां उन्हें पता चला कि उनकी एफडी तोड़कर साढ़े 9 लाख रुपये ठग लिए गए हैं. यह रकम 8 मई से 11 मई तक 22 बार निकाली गई.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...