Google Analytics Meta Pixel लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला: चल रही आपात बैठक - Ekhabri.com

लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला: चल रही आपात बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए अधिक सख्ती की तैयारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों और अफसरों की एक उच्च स्तरीय बैठक सीएम हाउस में चल रही है। इसमें अधिक संक्रमित जिलों के कलेक्टर और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ रहे हैं। इस बैठक का फैसला आने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सरकार में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने लॉकडाउन लगाने का आग्रह किया है। विकास उपाध्याय ने कहा, छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाए जाने जैसे कठोर निर्णय पर प्रमुखता से विचार करने की जरूरत है। बगैर लॉकडाउन के लोगों को रोका नहीं जा सकता। हम कितनी भी कड़ाई से नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील करें व्यावहारिक जीवन में ये नहीं हो सकता। विकास उपाध्याय ने कहा, हमें पुराने अनुभवों से सीखना चाहिए और समारोहों में जाकर सुपर स्प्रेडर बनने से बचना चाहिए पर ये सब हो नहीं रहा है। विकास उपाध्याय ने कहा, अक्सर देखा यह गया है कि जितने भी बड़े समारोह, त्योहार या सभाएं होती हैं उसके बाद कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दिखती है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स भी सामने आ रहे हैं
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में डबल म्यूटेट वायरस भी मिला है। ये नए वैरिएंट्स ज्यादा संक्रामक हैं। होली में लोग मिलते-जुलते हैं, इकट्ठा होते हैं और खाना-पीना होता है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसे नियमों का पालन नहीं हो पाता। इन वजहों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ सकती है। विकास उपाध्याय ने कहा, छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाकर टीकाकरण अभियान को तेज किया जाना चाहिए। साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों के पालन पर भी जोर दिया जाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...