Google Analytics Meta Pixel 2014 में हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी जामा सीट से बनीं झामुमो प्रत्याशी - Ekhabri.com

2014 में हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी जामा सीट से बनीं झामुमो प्रत्याशी

रांची, भारतीय जनता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुईं लुईस मरांडी को पार्टी ने संथाल परगना प्रमंडल में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित जामा सीट से प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को इसकी घोषणा पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने की।

 

अब तक पार्टी ने कुल 43 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को लुईस मरांडी को जामा सीट पर उम्मीदवारी के लिए पार्टी का सिंबल सौंपा।

 

जामा सीट पर इसके पहले के तीन चुनावों में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। सीता सोरेन अब भारतीय जनता पार्टी में हैं। उन्हें पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है।

 

इसके पहले लुईस मरांडी 2014 में दुमका से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने तब झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हेमंत सोरेन को 5,262 मतों से हराया था। इसके बाद वह राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार में पूरे पांच साल तक मंत्री भी रहीं। वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव भी रह चुकी हैं।

 

वह इस बार भी दुमका सीट पर भाजपा के टिकट की दावेदार थीं। लेकिन, उनकी जगह पूर्व सांसद सुनील सोरेन इस सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। इससे नाराज होकर लुईस मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले ली। दो दिन पूर्व उन्होंने पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।

 

लुईस मरांडी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, जामा विधानसभा के सभी अगुआ साथियों ने बड़ी बहन लुईस मरांडी के नेतृत्व जामा विधानसभा जीतने का प्रण लिया। जामा विधानसभा की महान जनता को एक अनुभवी नेतृत्व मिलने की बधाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *