रायपुर। केंद्रीय जीएसटी ने फर्जी फर्मों पर कार्रवाई करते हुए बीते नौ महीने में 500 करोड़ की वसूली की है। इनमें से लगभग 155 से 160 करोड़ की टैक्स चोरी बीते 45 दिनों में ही पकड़ी गई है। वर्ष 2023 में विभाग ने 400 करोड़ की वसूली की थी। केंद्रीय जीएसटी इन दिनों फर्जी फर्मों व नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों की भी जांच कर रहा है।
वहीं 16 अगस्त से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 4,500 से ज्यादा व्यापारियों को विभाग ने नोटिस दिए गए हैं। साथ ही 13,500 से ज्यादा कारोबारियों की फाइलें खंगाली जा रही है। केंद्रीय जीएसटी का यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार नोटिस उन्हें भेजा गया है, जिनके द्वारा लंबे समय से कम टैक्स जमा करने की बात सामने आ रही थी। विभाग इन कारोबारियों से जमा किए गए टैक्स का हिसाब मांग रहा है।
दिल्ली स्थित GST मुख्यालय से विभाग को जीएसटी जमा करने, कारोबार को नुकसान में चलना दिखाकर कम टैक्स देने, कागजों में फर्जी फर्म चलाने वाले कारोबारियों की सूची भेजी गई है। इस सूची के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि वर्ष 2017 से अब तक फर्जी फर्म चलाने वाले 19 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पिछले वर्ष भी चला था अभियान
बता दें कि, वर्ष 2023 में भी मई से जुलाई तक जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। विभाग ने बिना जीएसटी दिए सामान का परिवहन करने के 200 से ज्यादा प्रकरण दर्ज कर 80 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला था।
कच्चे में लेन-देन की शिकायत ज्यादा
अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में टैक्स की हेराफेरी के साथ ही कारोबारी कच्चे में लेन-देन करते हैं। इसके चलते फार्मों पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम भी बनाई गई है। टीम संस्थानों पर कड़ी नजर रखने के साथ जांच कर रही है।
अधिकारियों पर भी नजर
पिछले दिनों केंद्रीय जीएसटी के दो अधिकारियों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। यह मामला सामने आने के बाद विभाग सावधानी बरत रहा है। विभाग के अधिकारियों पर भी नजर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...