एनसीसी रैली में बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली में कहा कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों को आदर पूर्वक नमन करता हूं। आज जब देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। तब एनसीसी को मजबूत करने के लिए भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए हाईलेवल कमेटी भी बनाई गई है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 90 विश्वविद्यालयों ने एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लिया है। देश को आज आपके विशेष योगदान की जरूरत है। अब देश की बेटियां सैन्य स्कूलों में एडमिशन ले रही हैं। सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल रही है। एनसीसी में भी ज्यादा से ज्यादा बेटिंया शामिल हों। यह हमारा प्रयास होना चाहिए।
आपके संकल्पों की सिद्धि, भारत की सिद्धि होगी
पीएम ने कहा कि आज इस समय जितने भी युवक-युवतियां एनसीसी व एनएसएस में हैं, उसमें से ज्यादातर इस शताब्दी में ही पैदा हुए हैं। आपको ही भारत को 2047 तक लेकर जाना है। इसलिए आपकी कोशिशें, आपके संकल्प, उन संकल्पों की सिद्धि, भारत की सिद्धि होगी, भारत की सफलता होगी। पीएम ने इस दौरान देश के प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की कविता पढ़ी। कहा कि भूखंड बिछा, आकाश ओढ़, नयनोदक ले, मोदक प्रहार, ब्रह्मांड हथेली पर उछाल, अपने जीवन-धन को निहार। ये पंक्तियां सामथ्र्य की पराकाष्ठा का वर्णन करती हैं। आज मां भारती युवाओं से आह्वान कर रही है – भूखंड बिछा, आकाश ओढ़, नयनोदक ले, मोदक प्रहार, ब्रह्मांड हथेली पर उछाल।
-अब पुरस्कार के लिए नहीं देश के लिए खेलता है खिलाड़ी
पीएम मोदी ने कहा कि आज खेल के मैदान में खिलाड़ी की सफलता का बहुत महत्व है। उसकी हार जीत के साथ 130 करोड़ देशवासी जुड़ जाते हैं। भारत का युवा अगर किसी से टक्कर ले रहा है तो पूरा देश उसके पीछे खड़ा हो जाता है। भारतीय खिलाड़ी अब पुरस्कार के लिए नहीं देश के लिए खेलता है।
जो कुछ सीखा, पूरे जीवन में बना रहे
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लडऩे के लिए भारत एक हो गया तो पूरा विश्व हैरान हो गया। कुछ लोग हमारे समाज को कोसते हैं, लेकिन हमने दिखा दिया कि जब बात देश की हो तो हमारे लिए उससे बढ़कर कुछ नहीं। एनसीसी और एनएसएस के युवाओं ने कोरोना संकट में सेवाभाव से सभी का दिल जीता है। अब यह दायित्व है कि जो कुछ सीखा है वह जब यूनीफार्म पहना हो तभी काम में आए यह जरूरी नहीं। वह पूरे जीवन में बना रहना चाहिए। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण भी किया। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में हर साल 28 जनवरी को एनसीसी कैडेट्स द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...