Google Analytics Meta Pixel मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ साथ आए जनसंपर्क की लड़ाई में.. - Ekhabri.com

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ साथ आए जनसंपर्क की लड़ाई में..


छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारियों के आंदोलन को मध्यप्रदेश के जनसंपर्क अधिकारी संघ ने दिया समर्थन

शीघ्र मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी


रायपुर – मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग में संचालक पद एवं छत्तीसगढ़ संवाद में प्रतिनियुक्ति के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापनाओं के संबंध में राज्य शासन से की गई मांगों को उचित बताते हुए छत्तीसगढ़ जन संपर्क अधिकारी संघ के आह्वान पर जारी आंदोलन का समर्थन किया है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी जनसंपर्क अधिकारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कालीपट्टी के साथ काम करते हुए 12 अक्टूबर को प्रदर्शन किया था। अब छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने अपनी मांगों के लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया है।

संगठन ने 06 अक्टूबर को शासन को ज्ञापन सौंपकर जनसंपर्क विभाग तथा छत्तीसगढ़ संवाद में नियम विरुद्ध की जा रही पदस्थापनाओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था, साथ ही इन पदस्थापनाओं को रद्द करते हुए नियमानुसार पदस्थापनाएं करने की मांग की थी। संगठन की मांग है कि संचालक जनसंपर्क के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की पदस्थापना को रद्द कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अथवा विभाग के ही किसी वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इसी तरह छत्तीसगढ़ संवाद में भी जनसंपर्क विभाग के प्रतिनियुक्ति के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा तथा अन्य संवर्ग के अधिकारियों की नियम विरुद्ध पदस्थापनाओं को रद्द कर विभागीय अधिकारियों को पदस्थ किया जाए।
संगठन ने ज्ञापन में दी गई चेतावनी के अनुरूप 11 अक्टूबर को कालीपट्टी लगाकर काम किया किया, इसके बाद 12 अक्टूबर को पूरे राज्य में कलमबंद आंदोलन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। इस दौरान पूरे राज्य में सभी जिलों के जनसंपर्क कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

Read Also  राज्य स्तरीय आश्रय स्थल निगरानी समिति की बैठक में अध्यक्ष सुयोग्य कुमार मिश्र ने कहा- तैयार आश्रय स्थलों का संचालन जल्द शुरू करें नगरीय निकाय


Read Also  आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का किया भांडाफोड़


आज 13 अक्टूबर से सभी जनसंपर्क अधिकारियों ने कालीपट्टी लगाकर काम शुरु किया है तथा चेतावनी दी है कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की जाती हैं तो आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने आंदोलन को समर्थन दिए जाने पर मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण राठौर एवं उपाध्यक्ष श्री पंकज मित्तल तथा वहां के सभी जनसंपर्क अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी तरह जनसंपर्क अधिकारी संघ द्वारा आयोजित कलमबंद हड़ताल को कालीपट्टी लगाकर समर्थन देकर जनसंपर्क अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *