रायपुर-शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विशिष्ट अतिथि चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी श्री मोहम्मद असलम खान, समारोह के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, सचिव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी, सहायक संचालक पी. पी. द्विवेदी एवं तौहीद खान, इस्माईल अहमद, मोहम्मद उस्मानी ने उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीफल, शाल, प्रशस्त्रि-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महेन्द्र छाबड़ा ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरूजनों का महत्वपूर्ण स्थान है। गुरू हीे हमें जीवन जीने की कला, सलीका, तहजीब सिखाते हैं। गुरू ही हमें आगे बढ़ने का रास्ता बताते हैं। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद असलम खान, चेयरमेन हज कमेटी ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक ही एक सभ्य और पढ़े-लिखे समाज का निर्माण करता है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मदरसा बोर्ड अलताफ अहमद ने कहा कि देश की आज़ादी में शिक्षको का जो योगदान है उसे भुलाया नहीं जा सकता। देश और समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जहाँ संविदा शिक्षक-शिक्षिकाओं का नियमितिकरण किया है वहीं प्रदेश में व्यापक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति भी की है। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा जो कार्य किये जा रहें हैं वह समूचे देश में एक मिसाल है। उन्होंनेे मदरसा शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी मदरसों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मदरसों के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है जिससे वेतन अनुदान संबंधी समस्याओं का स्थायी निराकरण होगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य हेतु मनीषा विभूते, इकबाल फातिमा, फरजाना बेगम, शाहिरा परवीन, अख्तरी खान, शहजाद खान, तहसीन अख़्तर खान, डॉ. शबा परवीन, अफरोज, हफीजा, नसरीन निशा, महजबीन शेख, शफी मोहम्मद एवं जावेद मो, कुरैशी को सम्मानित किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...