Google Analytics Meta Pixel महादेव सट्टा एप के तार जशपुर से भी जुड़े, चार गिरफ्तार - Ekhabri.com

महादेव सट्टा एप के तार जशपुर से भी जुड़े, चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में पिता और उसके दो बेटों सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित जिले के भोले भाले बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे बैंक में खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते थे। बैंकों से प्राप्त एकाउंट और एटीएम कार्ड का प्रयोग,सट्टा एप के ट्रांजेक्शन के लिए किया करते थे।

 

 

 

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इसी साल फरवरी में तपकरा थाना क्षेत्र के बंधाटोली निवासी विकास लकड़ा 34 साल ने तपकरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि तपकरा निवासी आरोपित मनोज ताम्रकार और उसके दो आरोपित बेटे सुकेश ताम्रकार, चंद्रसेन ताम्रकार के घर आए और उसे नौकरी लगाने का झांसा देते हुए उससे 5 हजार नकद के साथ बैंक में खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज ले लिये। नौकरी के लालच में आकर उसने आरोपितों की सभी मांगों को पूरा कर दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपितों से पूछताछ की। इस पर आरोपितों ने सरकार द्वारा वैकेंसी जारी ना होने की बात कहते हुए उसे घूमा दिया। बैंक खाते के संबंध में भी उसे कुछ जानकारी नहीं दी।

 

 

 

 

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एएसपी अनिल सोनी और कुनकुरी के एसडीओपी विनोद मंडावी को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो यह पूरा मामला महादेव सट्टा एप से जुड़ गया। इस मामले में अब तक हुए जांच में आरोपित मनोज ताम्रकार से 30 हजार रूपये,23 एटीएम कार्ड,4 पासबुक और एक मोबाइल फोन,सुकेश ताम्रकारसे 1 लाख नगद रूपये,51 एटीएम कार्ड,14 पासबुक,67 चेक बुक,1 मोबाइल फोन,2 सिम कार्ड,1 पासपोर्ट,चंद्रसेन ताम्रकार से 1 लाख रूपये नगद,50 एटीएम कार्ड,7 पासबुक,1 लैपटाप,ग्रामीण बैंक का सिल,3 मोबाइल फोन और 1 पासपोर्ट,आरोपित योगेशसाहू से 5 चेकबुक,1 पासबुक और 2 मोबाइल फोन जब्त किया है।

 

 

 

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ धोखा देकर रूपये लेने और बैंक अकाउंट खुलवा कर दुरूपयोग करने की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सट्टा एप्प के 3 करोड़ 24 लाख 77 हजार रू. को फ्रीज कराया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *