Google Analytics Meta Pixel Maharashtra Politics: ‘डिप्टी CM के लिए कैसे माने शिंदे’, देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा - Ekhabri.com

Maharashtra Politics: ‘डिप्टी CM के लिए कैसे माने शिंदे’, देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा

Maharashtra Politics: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके शपथग्रहण समारोह में राजनीतिक हस्तियों के अलावा सिनेमा जगत के सितारे और बड़े कारोबारी मौजूद रहे. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि शिंदे नाराज नहीं थे और सरकार के गठन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हुई.

 

सीएनएन-न्यूज18 से बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शिंदे स्वभाव से भावुक हैं, जबकि उनके दूसरे डिप्टी, अजित पवार, ज्यादा व्यावहारिक हैं. फडणवीस ने कहा, “शिंदे जी स्वभाव से भावुक हैं, जबकि अजित दादा व्यावहारिक राजनीति करते हैं. मैंने दोनों के साथ बेहतर तरीके से संपर्क किया है. फडणवीस ने यह भी स्वीकार किया कि महायूति गठबंधन ने बहुत मेहनत की, लेकिन पिछले 2.5 साल किसी रोलर कोस्टर राइड जैसे थे.

 

सरकार के गठन में कोई देरी नहीं- फडणवीस

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया है कि, “ महायुति सरकार के गठन में कोई अनावश्यक देरी नहीं हुई. मुझे नहीं लगता कि शिंदे जी किसी मुद्दे पर नाराज थे. एक गुट था जो शिंदे जी को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाना चाहता था, लेकिन शिंदे जी ने इसे स्वीकार किया. दिल्ली में हमारी बैठक के दौरान उन्होंने यह स्वीकार किया कि चूंकि बीजेपी के पास ज्यादा विधायक हैं, इसलिए मुख्यमंत्री पार्टी से होना चाहिए.

 

उदय समंत बोले- शिंदे पार्टी पर देना चाहते थे ध्यान

Read Also  आंतकवादियों को संरक्षण देने वाली भाजपा अब समाज में नफरत फैलाने वाले आरोपियों को भी पनाह दे रही है - आर.पी. सिंह

 

शिवसेना नेता उदय समंत ने शुक्रवार को कहा था कि एकनाथ शिंदे नए महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे और अपनी पार्टी बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे, लेकिन पार्टी नेताओं के दबाव में उन्होंने सरकार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया.

 

शिंदे को डिप्टी CM बनने पर क्या बोले फडणवीस?

 

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के डिप्टी सीएम बनने के संदर्भ में फडणवीस ने कहा, “अगर पार्टी का प्रमुख सरकार से बाहर रहता है, तो पार्टी ठीक से नहीं चल सकती. मैंने शिंदे जी को यह समझाया. बता दें कि, देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. यह शपथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को विधानसभा चुनावों में भारी जीत मिलने के दो सप्ताह बाद ली गई.

 

कैबिनेट विस्तार और गृह विभाग की मांग

 

शिवसेना विधायक भारत गोगावले ने शुक्रवार को बताया कि एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से गृह विभाग की मांग की है और इस पर बातचीत चल रही है. गोगावले ने कहा कि कैबिनेट विस्तार दिसंबर 11 से 16 के बीच हो सकता है, इससे पहले राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *