छत्तीसगढ़ के राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए महावीर मोल्ड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि अंकित सिंह ने 18 बोगस व्यवसायियों से फर्जी खरीदी दिखाकर वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 19.65 करोड़ रुपये का अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फ्रॉड किया। गिरफ्तारी के बाद अंकित सिंह को रायपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जांच में पता चला कि अंकित सिंह ने फर्जी ITC को अन्य व्यवसायियों को पासऑन कर राज्य के राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई। आरोपी न केवल महावीर मोल्ड्स इंडिया प्रा. लि. का डायरेक्टर है, बल्कि जय बजरंग लोहा प्रा. लि. और श्री पशुपतिनाथ लोहा एंड स्टील ट्रेडर्स प्रा. लि. का भी संचालन और प्रबंधन कर रहा था। इन फर्मों के कर दायित्व को समायोजित करने के लिए भी उसने अपात्र ITC का दावा किया।
राज्य GST विभाग द्वारा कर चोरी और धोखाधड़ी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग बोगस पंजीकरण और बिना वास्तविक सप्लाई के ITC के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में 20 अगस्त को तीन कारोबारी कंपनियों द्वारा की गई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। ये कंपनियां फर्जी बिलों और चालानों के जरिए ITC प्राप्त करने और इसे अन्य कारोबारियों को पास करने में शामिल थीं।
राज्य GST विभाग ने कारोबारियों को चेतावनी दी है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ITC का दावा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा कि कर अनुपालन को मजबूत करने और राजस्व हानि को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...