Google Analytics Meta Pixel महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने दी 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने दी 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अधोसंरचना के कार्योें का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दुर्ग  जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्याे की सौगात दिया। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।     कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री टीएस. सिहदेव, विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, अनूसूचित जाति, जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत अनेक संसदीय सचिव, विधायक गण, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।    महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण किए, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रूपए की लागत से 5 पुलों – जिसमें 5.36 करोड़ रूपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रूपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किए। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, 1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णाेद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डा बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केव्ही के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री ने जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन किया। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया । इसी प्रकार 21.59 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों जिसमें 10.29 करोड़ रूपए की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन किया।  मुख्यमंत्री श्री बघेल तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन के साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रूपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *