जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग की 9 टीमें लगी जांच में,तय राशि से ज्यादा फीस लेना पाया गया


रायपुर। जिले के निजी स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के पालकों से तय राशि से ज्यादा फीस लेने और स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं में कमी की सूचना को कलेक्टर सौरभ कुमार ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने स्थानीय समाचार पत्रों में इस संबंध में समय-समय पर प्रकाशित खबरों को भी संज्ञान में लेकर सभी निजी विद्यालयों की जांच के निर्देंश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी विद्यालयों की जांच के लिए 9 जांच दल बनाये है। इन जांच दलों ने पिछले तीन दिनों में ही जिले के 30 निजी स्कूलों में दबिस देकर वहां उपलब्ध सुविधाओं सहित पालकों से ली जा रही फीस आदि की पूरी जानकारी ली है। जांच दल की रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पिछले तीन दिनों में 14 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में तलब किया है।



जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 5 जिला स्तरीय और 4 विकासखण्ड स्तरीय जांच दल बनाये है। निजी स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान गणवेश, पुस्तक-काॅपी आदि की खरीदी के संबंध में जानकारी ली गई है। स्कूलों द्वारा निर्धारित फीस, उसका फीस नियामक समिति द्वारा अनुमोदन, 8 प्रतिशत की सीमा में बढ़ोत्तरी की भी प्रमुखता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति, स्कूलों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, अध्यापन कक्षों की उपलब्धता, शिक्षकों की उपस्थिति, कोविड टीकाकरण आदि की भी जांच दलों द्वारा गंभीरता से की जा रही है। अपने निरीक्षण के दौरान निजी विद्यालयों को शासकीय मान्यता संबंधी दस्तावेज की भी जांच की जा रही है।



जांच के दौरान अभनपुर के नवापारा स्थित नवकार पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित फीस से अधिक फीस लेना पाया गया है, जिसके लिए शाला प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। गोबरा नवापारा अभनपुर के ही के.पी.एस. स्कूल ने निरीक्षण दल को कोई दस्तावेज नहीं दिखाये। प्रबंधन को तत्काल नोटिस जारी कर समस्त दस्तावेजों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तलब किया गया है। साथ ही संबंधित शासकीय विद्यालय के नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है। रायपुर के कांगेर वैली एकेडमी के प्राचार्य द्वारा निरीक्षण अधिकारियों को फीस निर्धारण समिति से अनुमोदन एवं समिति गठन संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। पालकों के गणवेश एवं काॅपी-किताब खरीदने के लिए भी स्कूल द्वारा दुकानें निर्धारित की गई है। कांगेर वैली एकेडमी प्रबंधन को भी तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।

रेडिएंट वे स्कूल रायपुर के निरीक्षण में विद्यालय द्वारा विभागीय मान्यता संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये एवं विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा ही पाठय पुस्तकों एवं काॅपियो का विक्रय किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ तिल्दा को विभागीय मान्यता कक्षा नर्सरी से आठवी तक प्राप्त है। किन्तु विद्यालय द्वारा आर.टी.ई.के अन्तर्गत नर्सरी कक्षा के स्थान पर के.जी.1 में प्रवेश दिया जाना पाया गया । कृष्णा पब्लिक स्कूल डूण्डा रायपुर में मान्यता संबंधी एवं अन्य दस्तावेज का रख रखाव सही तरीके से नहीं है। सभी विद्यालयों के शाला प्रबंधन को नोटिस दिया गया है तथा पुरे दस्तावेजों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये । भामाशाह स्कूल छत्तीसगढ़ नगर में अध्यापन कक्ष एवं प्रशिक्षित शिक्षको की कमी पाई तथा फीस वृद्धि नहीं की गई किन्तु फीस समिति की बैठक एवं अनुमोदन प्राप्त नहीं किया गया। शासन द्वारा स्कूल को उपलब्ध कराई गई पाठय पुस्तकों का वितरण भी बच्चों को नहीं किया गया। शाला प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।



रायपुर के नवकार पब्लिक स्कूल में कुछ शिक्षक अप्रशिक्षित पाए गए एवं साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। अल्फा पब्लिक स्कूल में पेयजल व्यवस्था नहीं है। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टिकरापारा में शिक्षक की कमी पाई गई तथा मान्यता संबंधी एवं अन्य दस्तावेज निरीक्षण अधिकारियो का उपलब्ध नहीं कराया गया। इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। रायपुर के शैलेन्द्र नगर स्थित होली क्रास स्कूल द्वारा निरीक्षण दल को कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। बैरन बाजार के होली क्रास स्कूल में कक्षा नर्सरी एवं कक्षा 11 वी., कक्षा 12 वीं में आठ प्रतिशत से अधिक शुल्क वृद्धि की गई है। फीस वृद्धि में नोडल प्राचार्य का अनुमोदन नहीं कराया गया है। इसके साथ ही प्राचार्य द्वारा मान्यता संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। उरकुरा के शंकरा उ.मा. विद्यालय में दर्ज संख्या से अधिक विद्यार्थी पाये गये। उरकुरा के ही आडियल पब्लिक स्कूल में प्रयोगशाला नहीं है तथा स्कूल में कमरों की भी कमी पाई गई । स्कूलों के प्रबंधन को तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ-साथ संबंधित विद्यालयों के नोडल अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *