Google Analytics Meta Pixel रायपुर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर जप्त - Ekhabri.com

रायपुर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर जप्त

रायपुर, 18 मई 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1740 घनमीटर रेत जप्त की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के तहत खनिज विभाग लगातार सख्ती बरतते हुए अवैध गतिविधियों पर लगाम कस रहा है।

 

राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत खनिज विभाग की टीम दिन-रात सक्रिय रहकर अवैध खनन और परिवहन पर नजर बनाए हुए है। इसके लिए रात्रिकालीन गश्त, औचक निरीक्षण, सघन निगरानी और छापेमारी के साथ ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने आरंग तहसील के ग्राम कागदेही में अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान समोदा-कागदेही मार्ग और आर्या पेट्रोल पंप के पास फॉरेस्ट नर्सरी के समीप बिना अनुमति के बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

 

प्राथमिक जांच में छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 के उल्लंघन की पुष्टि होने पर खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 1740 घनमीटर रेत जप्त की गई।

 

जप्त रेत को नगर पंचायत समोदा के पार्षद के सुपुर्द किया गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहनों को भी जब्त कर आरंग थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

 

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *