अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रमुख नेताओं ने पाकिस्तान के सबसे बड़े व पुराने मदरसों में शुमार दारुल उलूम हक्कानिया से पढ़ाई की है। यह मदरसा दशकों से पूरे क्षेत्र में हिंसा फैलाने में मददगार रहा है, जिसके कारण इसे ‘यूनिवर्सिटी आफ जिहाद” भी कहा जाता है। मदरसे के पूर्व छात्रों ने ही तालिबान की स्थापना की थी।
रिपोर्ट के अनुसार मदरसे के कुलपति रशीदुल हक सामी ने कहा, ‘दुनिया ने कूटनीतिक मोर्चे व युद्ध के मैदान, दोनों पर जीत के माध्यम से देश को चलाने की उनकी (तालिबान) क्षमताओं को देखा है।” सामी के पिता व मदरसे के पूर्व चांसलर समीउल हक तालिबान के संस्थापकों में शुमार हैं। हक की वर्ष 2018 में इस्लामाबाद में हत्या कर दी गई थी।
मदरसा मिराज : अ कंटेंपररी हिस्ट्री आफ इस्लामिक स्कूल्स इन पाकिस्तान के लेखक अजमत अब्बास ने कहा, ‘तालिबान नेता हक्कानिया का सम्मान करते हैं।” रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की तरफ से 50 लाख के इनामी रह चुके सिराजुद्दीन हक्कानी (41) मदरसे के पूर्व छात्र व अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री हैं। विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी व उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी भी इसके पूर्व छात्र हैं। न्याय मंत्री, अफगान जल और बिजली मंत्रालय के प्रमुख और कई गवर्नर, सैन्य कमांडर तथा न्यायाधीश भी हक्कानिया मदरसे से पढ़ाई कर चुके हैं। हक्कानी नेटवर्क का नाम इसी मदरसे के नाम पर रखा गया है।
कतर से मानवीय सहायता पर वार्ता : एएनआइ के अनुसार, तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने कतर के विदेश मंत्रालय के विशेष दूत मुतलाक अल काहतानी से दोहा में मुलाकात की और ठंड के मद्देनजर अफगानिस्तान के लिए जरूरी मानवीय सहायता की अपील की। काहतानी ने तालिबान से कहा कि अफगानिस्तान में स्कूलों का संचालन किया जाना चाहिए और सभी वर्गों, खासकर लड़कियों को भी शिक्षा का अधिकार दिया जाना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...