Google Analytics Meta Pixel चंद्रमा की अमृत वर्षा में बनाएं खीर, मां लक्ष्मी के इस खास भोग से पाएं धन-समृद्धि - Ekhabri.com

चंद्रमा की अमृत वर्षा में बनाएं खीर, मां लक्ष्मी के इस खास भोग से पाएं धन-समृद्धि

शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागर पूजा के नाम से भी जाना जाता है, इस साल 6 अक्टूबर 2025 को धूमधाम से मनाई जाएगी। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि, जो 6 अक्टूबर को दोपहर 12.23 बजे शुरू होकर 7 अक्टूबर को सुबह 9.16 बजे तक रहेगी। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ धरती पर अमृत की वर्षा करता है और मां लक्ष्मी की पूजा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। खास बात यह है कि इस रात चंद्रमा की किरणों में रखी गई खीर को खाने से रोगों का नाश होता है और कुंडली में चंद्रमा की अशुभता दूर होती है।

 

 

ज्योतिषियों के अनुसार, शरद पूर्णिमा का पूजा मुहूर्त 6 अक्टूबर को रात 11.45 बजे से शुरू होकर 7 अक्टूबर को दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 5.27 बजे होगा, जब चंद्रमा अपनी पूर्ण आभा के साथ उदित होगा। इस समय मां लक्ष्मी की पूजा और खीर का भोग लगाना विशेष फलदायी माना जाता है।

 

 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृतमयी होती हैं। इस रात बनाई गई खीर को चांदी या स्टील के पात्र में रखकर चंद्रमा की रोशनी में रातभर छोड़ देना चाहिए। सुबह इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं, जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें यह खीर जरूर खानी चाहिए। यह न केवल स्वास्थ्य लाभ देती है, बल्कि मानसिक शांति और समृद्धि भी लाती है।

 

 

शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी का जन्मदिन भी माना जाता है। इस रात मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी है। ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः इस मंत्र का 108 बार जाप करने और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से धन, वैभव और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। पूजा में कमल के फूल, मखाने की खीर और सफेद मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *