Google Analytics Meta Pixel यूथ की लाइफ हेल्दी बनाने स्पोर्ट्स ओलंपियाड - Ekhabri.com

यूथ की लाइफ हेल्दी बनाने स्पोर्ट्स ओलंपियाड

खिलाड़ियों को मिले फिटनेस और शार्प माइंड तैयार करने के टिप्स; विनर्स का हुआ सम्मान
रायपुर। रायपुर में वायएमएस यूथ फाउंडेशन की तरफ से तीन दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। ओपनिंग सेरेमनी में बतौर मेहमान और एक्सपर्ट प्रदेश के मशहूर चिकित्सक डॉ पूर्णेंदु सक्सेना और शिक्षाविद् डॉ जवाहर सूरीशेट्टी शामिल हुए। समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी और खेलों को हमेशा बढ़ावा देने वाले विनोद पिल्ले मौजूद रहे। स्पोर्ट्स इवेंट में मुकाबले के अलावा नए खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी दूसरी बारीकियां भी समझाई गई जिससे उन्हें फिटनेस और शार्प माइंड हासिल हो सके।
ऐसे मिलेगा फिट शरीर
ओपनिंग मैचेस से पहले कार्यक्रम के अतिथि छत्तीसगढ़ के जाने-माने डॉ पुर्णेंदु सक्सेना ने यंग खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि । खेलों में भाग लेने से न केवल आपकी मांसपेशियां बल्कि आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। सामान्य तौर पर चलने से उल्टी, खेलते समय दौड़ना आपकी हड्डियों पर अतिरिक्त भार या तनाव डालता है। इस बढ़े हुए भार को झेलने के लिए हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। आजकल डेली लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियां, जैसे कि मोटापा, डायबिटीज और हार्टअटैक बढ़ता ही जा रहा है। खेल आपको गतिशीलता देता है और आपको एक्टिव बनाता है।
इस वजह से फिट होता है माइंड ओपनिंग
सेरेमनी में एजुकेश्निस्ट डॉ जवाहर सूरीशेट्टी ने खेल हमारे मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेल से शरीर फिट होता है। इससे टीम वर्क और लीडरशिप की भावना बढ़ती है। खेल से तनाव का स्तर कम होता है और लेखन-पढ़ाई बेहतर होती है खेल के माध्यम से नीरस जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। वर्तमान में स्पोर्ट्स में बेहतर जॉब के अवसर मिल रहे हैं।
एक लक्ष्य बनाएगा कामयाब
कार्यक्रम में पहुंचे विनोद पिल्ले ने बताया कि एक लक्ष्य लेकर चलें तो सब कुछ मुमकिन है। वायएमएस यूथ फाउंडेशन ने युवा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया है। मुझे याद है हम जब छोटे थे तो इस तरह के मौके नहीं मिलते थे। ये अच्छा प्रयास है। धोनी या सचिन तेंदुलकर की तरह एक लक्ष्य लेकर खेलों के प्रति ईमानदारी से मेहनत की जाए तो इस तरह के खिलाड़ी हमारे बीच से भी उभरकर सामने आते हैं। कार्यक्रम में संस्था के प्रेसिडेंट बॉबी होरा, प्रोग्राम चेयरमैन सुरेश छाबड़ा, सेक्रेटरी अमित जैन, को चेयरमैन अशोक श्रीवास्तव और स्पोर्ट्स विंग के चेयरमैन आशीष तिवारी, महेंद्र सिंह होरा, डॉ युसूफ मेमन, रुपेश दुबे और रजुल दवे ने बताया कि इस स्पोर्ट्स ओलंपियाड का मकसद युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाना है। तीन दिनों तक अलग-अलग आयू वर्ग में लॉन टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मैच खेले गए। ये मैच टेनिस कोच रुपेंद्र चौहान, अर्जुन कुमार, बैडमिंट कोच कविता दिक्षित, दर्शन, टेबल टेनिस प्रविन निरपुजे और अंशुमान शर्मा की निगरानी में खेले गए।
ये रहे विनर्स
टेनिस में हेमिका,दिव्या, ईशा शर्मा, शिवांश अभिनव, दर्शित राघव , मनकीरत। टेबल टेनिस में उकता, सिद्ध, विशाल, करण एंड्रयू। बैडमिंटन में सानवी, राशि, उत्सव,कनिष्क को जीत मिली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *