जापान की राजधानी टोक्यो के एक बार में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की रविवार को एक पुरुष ग्राहक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योदो न्यूज के हवाले से बताया कि पुलिस ने कहा है कि आरोपी ग्राहक की पहचान हिरोयुकी चिगिरा (49) के रूप में हुई है। आरोपी गुनमा प्रांत में रहता है। चिगिरा ने टोक्यो के शिम्बाशी जिले के व्यस्त इलाके में स्थित बार में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:40 बजे महिला कर्मचारी युना तानिसावा की गर्दन पर चाकू से वार किया।
रिपोर्ट के अनुसार, बार के मैनेजर ने संदिग्ध को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टोक्यो निवासी महिला कर्मचारी तानिसावा की अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू 10 सेमी का था।
बता दें कि जापान की राजधानी टोक्यो में अगस्त से ही डकैती के मामले बढ़ते जा रहे हैं। टोक्यो महानगरीय क्षेत्र में घरों को निशाना बनाकर डकैतियां की जा रही हैं। इस बीच, टोक्यो और उसके तीन पड़ोसी प्रांतों की पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योदो न्यूज के हवाले से बताया था कि नए सामने आए मामलों में कनागावा की राजधानी योकोहामा में एक संभावित डकैती का मामला भी शामिल है, इसमें 75 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया था।
कानागावा प्रांतीय पुलिस ने कहा था कि 75 वर्षीय हिरोहारू गोटो को योकोहामा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे, उनके हाथ-पैर बंधे थे तथा मारपीट के निशान थे। उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी तथा लगभग 200,000 येन की चोरी की गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...