भारतीय शेयर का कारोबारी सत्र बाजार के लिए बेहद शानदार रहा है। बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स में निचले लेवल से बाजार में लौटी खरीदारी के चलते बाजार में ये तेजी देखने को मिली है। इससे पहले सेंसेक्स 75,501 अंकों के लाफटाइम हाई को छूने में कामयाब रहा है तो निफ्टी भी 22,619 के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों के उछाल के साथ 74,227 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80 अंकों के उछाल के साथ 22,514 अंकों पर बंद हुआ है।
शेयर बाजार में तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 398.60 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा, जो पिछले कारोबारी सत्र में 397.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। बाजार के मार्कैट कैपिटलाइजेशन में 1.08 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है। कारोबार के दौरान बाजार में बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है, जिसके चलते निफ्टी का बैंकिंग इंडेक्स 436 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आईटी ऑटो शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, एनर्जी, मीडिया, रियल एस्टेट, एफएमसीजी, फार्मा शेयर गिरकर बंद हुए। आज के ट्रेड में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 स्टॉक्स तेजी के साथ और 10 गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 27 स्टॉक्स तेजी के साथ और 23 गिरकर बंद हुए। 3947 जिन शेयरों की ट्रेडिंग हुई, उसमें 2469 शेयर्स तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 1379 शेयर्स में गिरावट देखने को मिली है। 99 स्टॉक्स के रेट में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
एचडीएफसी बैंक का स्टॉक 3.06 फीसदी, आईशर मोटर्स 2.04 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.92 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.89 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.71 फीसदी, टीसीएस 1.42 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है, जबकि ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स का स्टॉक गिरकर बंद हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...