Google Analytics Meta Pixel मैच फिनिशर किंग धोनी ने हैट्रिक चौके से CSK को पहुँचाया फाइनल में, दिल्ली की टीम हुई निराश - Ekhabri.com

मैच फिनिशर किंग धोनी ने हैट्रिक चौके से CSK को पहुँचाया फाइनल में, दिल्ली की टीम हुई निराश




CSK VS DC- 10 OCT 2021

Ekhabri खेल न्यूज़, पूनम ऋतु सेन। आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया है।  इस जीत के साथ CSK नौवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। डीसी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 60 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आखरी 2 ओवर का रोमांच

आखिरी दो ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। अवेश खान ने 19वें ओवर में गेंदबाज की। इस ओवर की पहली गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे गायकवाड़ आउट हो गए। इसके बाद धोनी ने आश्चर्यचकित करते हुए खुद को रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो से ऊपर बल्लेबाजी करने पहुंचे। 
ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली ने चौका जड़ा, जबकि पांचवीं गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया। 19वें ओवर में 11 रन बने। आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। दिल्ली के कप्तान पंत ने कगिसो रबाडा की जगह टॉम करन को गेंद थमाई। पहली ही गेंद पर मोईन कैच आउट हो गए। तब तक धोनी ने क्रीज बदल लिया था। 
इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। इसके बाद करन ने वाइड फेंका। चौथी गेंद पर एक और चौका लगाकर धोनी ने चेन्नई की फाइनल में जगह पक्की कर दी।

आपको बता दें कि चेन्नई की टीम 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में फाइनल में पहुंच चुकी है। धोनी की कप्तानी वाली टीम अब 15 अक्तूबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स में से किसी एक टीम से भिड़ेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *