उज्जैन, अशोक महावार। उज्जैन के लिए यह गौरव का क्षण है मध्यप्रदेश का राजकीय खेल मल्लखम्ब की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 सितम्बर तक माधव सेवा न्यास, महाकाल मंदिर के पास उज्जैन में होने जा रहा है, जिसमें देश भर के विभिन्न प्रदेशों के सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी सम्मिलित होने वाले हैं। आयोजन मध्यप्रदेश मल्लखम्ब एसो. एवं माधव सेवा न्यास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।
इस सम्बंध में मल्लखम्ब फेडरेशन ऑफ इडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किशोरी शरण श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश में मल्लखम्ब एसो. के अध्यक्ष सोनू गेहलोत एवं माधव सेवा न्यास के अध्यक्ष विजय केवलिया के संयुक्त रूप से बताया कि मल्लखम्ब भारत का परम्परागत खेल है और उज्जैन शहर के लिए गर्व की बात है कि आगामी 25 से 30 सितम्बर तक 5 दिवसीय राष्ट्रीय 33वीं सबजूनियर प्रथम बालक/बालिका, 32वीं सबजूनियर द्वितीय बालक/बालिका, 36वीं सीनियर पुरुष, 33वीं जूनियर पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देशभर के लगभग 20 से अधिक प्रांतों से 700 से ज्यादा खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम माधव सेवा न्यास परिसर में आयोजित होगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 सितम्बर को और समापन 30 सितम्बर को होने वाले है। यह प्रतियोगिता में प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार वर्ष 2020-21 के हैं, कोरोना की वजह से यह प्रतियोगिता आयोजित होने में विलम्ब हुआ है। कारोना के नियमों का पालन किया जायेगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया गया है। खिलाड़ियों के अलावा देशभर से निर्णायक भी आ रहे हैं। साथ ही मल्लखम्ब फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी पदाधिकारी और खेलों इंडिया के अधिकारी भी आने वाले हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सैकड़ों खिलाड़ी शोभा यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रवेश करेंगे। पूरे कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ वर्चुअल एवं आनलाइन के माध्यम से दर्शक इस खेल को देख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया जाएगा।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...