Google Analytics Meta Pixel अभिलेख में हेरफेर कर मथुरा में मंदिर की जमीन पर बनाई मजार - Ekhabri.com

अभिलेख में हेरफेर कर मथुरा में मंदिर की जमीन पर बनाई मजार

मथुरा में प्राचीन बिहारी जी मंदिर के जमीन के अभिलेख में हेरफेर कर कब्रिस्तान के रूप में दर्ज कराया, इसके बाद मंदिर का सिंहासन तोड़ उस पर मजार बना दी गई। मामले की शिकायत हुई, तो पुलिस ने जांच की। दो साल चली जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है। गांव निवासी रामअवतार की तहरीर पर तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल समेत दो दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शाहपुर में बिहारी जी का प्राचीन मंदिर है। देखरेख न होने के कारण मंदिर खंडहर में तब्दील हो गया था।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दो सितंबर, 2004 को तत्कालीन ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने गांव के भोला पठान, सपा नेता नवाब खां, उपप्रधान कुरशीद आदि के साथ मिलकर कब्रिस्तान के लिए भूमि का प्रस्ताव दिया। इस भूमि का खसरा नंबर 108/4 और 108/5 था। 108 खसरा एक चकरोड का है। बाद में तहसीलदार छाता, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक के साथ साठगांठ कर प्रस्ताव में खसरा नंबर 108 को बदलकर 1081 कर दिया गया। ये खसरा बिहारी जी मंदिर और आबादी का था। अभिलेख में मंदिर के स्थान पर इस नंबर पर कब्रिस्तान दर्ज कर दिया गया।
आरोप है कि 2019 में यहां पर मुस्लिम पक्ष ने मंदिर के पास कुएं को तोड़ दिया। 15 मार्च, 2020 की रात गांव के नासिर, हनीफ, शाहिद आदि ने लाठी, डंडे, बल्लम और बंदूकें लेकर बिहारी जी का सिहासन तोड़कर यहां मजार बना दी। तब बिहारी जी महाराज सेवा ट्रस्ट और धर्म रक्षा संघ से जुड़े गांव के रामअवतार सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ मजार बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। रामअवतार और अन्य ने मामले की जांच के लिए अधिकारियों को पत्र लिखे। इस पर पुलिस ने जांच की। मथुरा के एसपी (देहात) श्रीश्चंद्र ने बताया कि जांच में पाया गया कि अभिलेख में हेरफेर कर मंदिर की जमीन पर कब्रिस्तान दर्ज किया गया। जांच रिपोर्ट के बारे में शिकायतकर्ता को बता दिया गया। रामअवतार ने इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर राजस्व अधिकारी समेत दो दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *