सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, सड़क एवं स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष जोर

रायपुर। सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सड़क एवं स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष जोर दिया गया। बेहतर चिकित्सा के लिए डॉक्टरों की भर्ती और एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने भी कहा गया।

बैठक में जाति प्रमाण पत्र में मात्रा एवं अक्षर संबंधी त्रुटि का सुधार प्राथमिकता से तत्काल करने के निर्देश दिए गए। किसानों को ऋण लेने और बैंक से पैसा निकालने में होने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए लीड बैंक को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। मुख्य अभियंता विद्युत को संभाग के क्षेत्र में विद्युत की व्यवस्था में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि मानव तस्करी के प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह एवं गुलाब कमरो, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधायक भटगांव पारसनाथ राजवाड़े, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज, बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर राजकुमारी मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा मधु सिंह, महापौर चिरमिरी कंचन जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया रेणुका सिंह सहित उपायुक्त सरगुजा संभाग, संबंधित जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्राधिकरण की वर्चुअल बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जशपुर विधायक विनय कुमार भगत शामिल हुए। सरगुजा संभाग के आयुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की एजेंडावार जानकारी दी। बैठक में पुलिया, सड़क एवं तटबंध निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

एसईसीएल कोरिया, सूरजपुर के अधीन अनुपयोगी जमीनों को वापस किए जाने के संबंध में कलेक्टर सूरजपुर द्वारा अवगत कराया गया कि एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विभिन्न कोयला परियोजना के लिए कोयला धारक क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कंपनी को केन्द्र सरकार के पूर्व अनुमोदन के बिना भूमि अधिकार किसी अन्य व्यक्ति को अंतरित करने की शक्ति नहीं होगी। एसईसीएल विश्रामपुर द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि पर सोलर पावर प्लांट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दुर्घटनाग्रस्त कोयला खदान को डिसमेंट करने एवं अधिग्रहित परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने का सुझाव दिया।

बैठक में सरगुजा संभाग के स्थानीय निवासियों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया। सरगुजा संभाग में सड़क क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पत्थलगांव से कुनकुरी के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की बात विधायक यू.डी. मिंज द्वारा कही गई। अम्बिकापुर, जशपुर, बलरामपुर क्षेत्र की सड़कों के मरम्मत और निर्माण कार्य को गंभीरता से समय पर पूर्ण करने कहा गया, जिससे आवागमन में सुविधा प्राप्त हो सके।



बैठक में जल स्तर नीचे गिरने पर चिंता व्यक्त की गई। राज्य सरकार की मंशानुसार नदी-नालों में बांध बनाया जाए, तालाब एवं डबरी का कार्य, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाए। सरगुजा संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने बताया कि सभी कलेक्टरों द्वारा जिलों में शासन की मंशानुसार जल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है।



बैठक में किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने, लोगों के रोजगार पर विशेष ध्यान देने कहा गया। सरगुजा संभाग में पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। किसानों को नक्शा, खसरा के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटना पड़े इस संबंध में तत्काल भुइयां सॉफ्टवेयर में सुधार करने और समस्याओं का निराकरण समयावधि में करने कहा गया। बैठक में वर्ष 2014 से 2022 तक के कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्रों की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक स्वीकृति निर्माण कार्यों की वर्षवार जानकारी का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2022-23 में प्राप्त आबंटन पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों का फंड बढ़ाने का आग्रह किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...