Google Analytics Meta Pixel मेहनत, अनुशासन और समर्पण सफलता हासिल करने का मूल मंत्र: भूपेश बघेल - Ekhabri.com

मेहनत, अनुशासन और समर्पण सफलता हासिल करने का मूल मंत्र: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित एट होम विथ सीएम कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण जीवन में सफलता हासिल करने का मूल मंत्र है। इनकी बदौलत किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करना हर एनसीसी कैडेट का सपना होता है। उन्होंने कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस परेड के राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले तथा विभिन्न एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और एनसीसी के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल संजय शर्मा सहित एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी एट होम विथ सीएम कार्यक्रम में शामिल हुए।
एनसीसी जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाने वाला संगठन
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि एनसीसी जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाने वाला संगठन है। यह अपने कैडेटों में देशप्रेम, त्याग, साहस और आत्मविश्वास का जज्बा भरता है। एनसीसी का कैडेट न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी एक मजबूत नागरिक होता है जो जरूरत पड़ने पर स्वयं को सैन्य सेवाओं के लिए तत्पर रखता है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन के अनुरूप सभी कैडेटों को अनुशासित रहकर देश की एकजुटता के लिए काम करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहने कहा। उन्होंने कोरोना काल में एनसीसी कैडेटों द्वारा किए गए कार्यों को भी रेखांकित किया। श्री बघेल ने यातायात प्रबंधन, दवाई एवं भोजन परिवहन, सेनिटाइजेशन तथा स्वच्छता व शारीरिक दूरी बनाए रखने लोगों को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेटों के प्रति आभार व्यक्त किया। एनसीसी के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल श्री संजय शर्मा ने प्रदेश में एनसीसी की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में एनसीसी कैडेटों के लिए एट होम विथ सीएम कार्यक्रम दस वर्षों के बाद आयोजित किया गया था।
-मुख्यमंत्री ने इनको किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले तथा विभिन्न एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों अशिता अग्रवाल, श्रुति शास्त्री, हिमांशु साहू, आदित्य सिंह, रोहित कर्मा, मुकुंद झा, योगिन्द्री कश्यप, जयश्री बघेल, चंदन साहू, सनी बरेठ, सुश्री सिद्धी यादव और प्रियंका श्रीवास को पुरस्कृत किया। उन्होंने एनसीसी की वरिष्ठ अधिकारी सीता केंवट को भी सम्मानित किया।
एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
एट होम विथ सीएम कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक और आदिवासी संस्कृति के रंग बिखेरते हुए गणेश वंदना, हरेली गीत, आदिवासी नृत्य, डंडा नृत्य, करमा, सुआ, पंथी नृत्य और राउत नाच की रंगारंग प्रस्तुति दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

कबीरधाम में नाबालिग से अपराध करने वाली महिला गिरफ्तार

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है।   प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

CG Weather Today: बदला मिजाज, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत भी, खतरा भी

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...