Google Analytics Meta Pixel एड्स के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर, रंगोली व स्लोगन स्पर्धा में दिए संदेश - Ekhabri.com

एड्स के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर, रंगोली व स्लोगन स्पर्धा में दिए संदेश

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में हुए विविध आयोजन
राजनांदगांव। एचआईवी-एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में विविध आयोजन किए गए। नर्सिंग महाविद्यालय में जहां पोस्टर, रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। अस्पतालों में भी एचआईवी-एड्स के कारण, लक्षण, खतरे व बचाव से संबंधित जानकारियों वाले बैनर और पोस्टर लगाए गए। एचआईवी-एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी व जिला नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया के निर्देशन में आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के नर्सिंग महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स के कारण, लक्षण, खतरे व बचाव पर केंद्रित पोस्टर, रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नर्सिंग छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रेरक आकृतियां उकेर कर लोगों को एड्स से बचाव हेतु जागरूक करने का प्रयास किया। इसके अलावा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के समाज कल्याण विभाग के छात्र-छात्राओं ने राजीव नगर एवं नंदई चौक में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को एचआईवी-एड्स के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित (बिना कंडोम के) यौन सम्बन्ध बनाने, संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित इंजेक्शन लगाने व संक्रमित माता-पिता से होने वाली संतान को एचआईवी व सिफलिश होने का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए सही व सम्पूर्ण जानकारी जरूरी है। स्वयं सेवी संस्था लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के द्वारा कमला कालेज चौक में हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के द्वारा ही कौरिनभांठा वार्ड में रंगोली, मेहंदी तथा चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी प्रकार स्वयं सेवी संस्था लिंक वर्कर के द्वारा घुमका महाविद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हरडुवा व नारायणगढ़ के छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को भी एचआईवी-एड्स के संबंध में जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, एचआईवी-एड्स नियंत्रण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।सावधानी ही एड्स से बचाव है। इस आशय का प्रचार-प्रचार करते हुए लोगों को सावधान करने हेतु स्वास्थ्य विभाग सजग है। एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को एड्स से बचाव हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम किए गए तथा अस्पतालों में प्रेरक बैनर व पोस्टर लगाए गए हैं।
राज्य के एनएफएचएस-5 के आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि पहले जहां 20 प्रतिशत महिलाओं को ही एचआईवी एड्स की जानकारी थी, वहीं अब 23 प्रतिशत महिलाओं को एचआईवी एड्स के बारे में पर्याप्त जानकारी है। इसके अतिरिक्त पहले 57 प्रतिशत महिलाएं ही जानतीं थीं कि शारीरिक सम्बन्ध के दौरान कंडोम के प्रयोग से एचआईवी एड्स से बचा जा सकता है, वहीं अब लगभग 76 प्रतिशत महिलाओं को इस बारे में पता है।
नाटक में बताया, ऐसे फैल सकता है एड्स
यौन संबंध द्वारा- किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन सम्बन्ध बनाने पर संक्रमण फैल सकता है। एचआईवी वायरस सेक्स के दौरान मुंह में होने वाले छाले या गुदा या योनि में होने वाले छोटे से चीरे से भी फैल सकता है।
रक्त के संचरण द्वारा- कुछ मामलों में, वायरस रक्त संचरण के माध्यम से भी प्रसारित होता है।
सुइयों के साझे प्रयोग द्वारा- एचआईवी वायरस तब भी फैल सकता है जब यदि एक सुई जो किसी संक्रमित व्यक्ति पर इस्तेमाल की गई हो और उसे ही किसी असंक्रमित व्यक्ति पर इस्तेमाल कर दी जाए।
-गर्भावस्था या प्रसव या स्तनपान द्वारा: अगर एक औरत एचआईवी वायरस से संक्रमित है तो वह गर्भावस्था या प्रसव या स्तनपान द्वारा अपने बच्चे को भी इससे संक्रमित कर सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...