नई दिल्ली। मिग 29 का ट्रेनर प्लेन शुक्रवार सुबह समुद्र में क्रैश हो गया है। विमान का पायलट लापता बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अरब सागर के ऊपर उड़ान भरने के दौरान विमान कै्रश हो गया। इसकी सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया है। दूसरे पायलट की तलाश जारी है। इस मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।










