Google Analytics Meta Pixel माइग्रेन के मरीजों को मर्म चिकित्सा से बिना दवाई मिलेगी राहत - Ekhabri.com

माइग्रेन के मरीजों को मर्म चिकित्सा से बिना दवाई मिलेगी राहत

माइग्रेन (आधे सिर का दर्द) या सिर के एक हिस्से में असहनीय पीड़ा झेलने वाले लोगों के लिए भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कालेज से अच्छी खबर आई है। यहां एक अध्ययन में सामने आया है कि ऐसे मरीजों को मर्म चिकित्सा पद्धति से बिना दवा के दर्द से राहत मिल सकती है। चिकित्सकों ने पाया कि 30 दिनों की मर्म चिकित्सा लेने के बाद रोगियों के माइग्रेन अटैक कम या लगभग समाप्त हो गए। कुछ लोगों को माइग्रेन अटैक आए भी तो दर्द पहले से 80 प्रतिशत तक कम था।

 

अध्ययन में माइग्रेन की शिकायत वाले 80 लोगों को शामिल किया गया। इन्हें 40-40 के दो समूहों में बांटा गया। एक समूह के लोगों का उपचार मर्म चिकित्सा पद्धति से और दूसरे समूह के लोगों का उपचार केवल तुलना के लिए आयुर्वेद से किया गया। मर्म चिकित्सा पद्धति से 30 दिनों तक उपचार के बाद माइग्रेन अटैक के समय अंतराल में बढ़ोतरी हुई। दर्द का स्तर कम हुआ और अन्य लक्षणों में भी कमी देखी गई। आयुर्वेद से उपचार के परिणाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

 

यह रहा परिणाम
पूर्ण रूप से ठीक – 60 प्रतिशत
माइग्रेन अटैक में कमी- 10 प्रतिशत
माइग्रेन अटैक आए लेकिन दर्द में कमी- 20 प्रतिशत
दर्द के साथ अन्य लक्षणों में कमी- 10 प्रतिशत

 

यह होती है मर्म चिकित्सा
मर्म शरीर के उन हिस्सों को कहते हैं, जहां शरीर की ऊर्जा केंद्रित होती है। इसे प्राण ऊर्जा भी कहते हैं। यह शरीर में घूमती रहती है और यही ऊर्जा बीमारी को ठीक करने का काम करती है। माइग्रेन के उपचार के लिए मर्म चिकित्सा में सात केद्रों (मर्म) पर दबाव डाला जाता है। ये अधिपति मर्म, सीमंत मर्म, स्थपनी मर्म, श्रृंगाटक मर्म, अपांग मर्म, आवर्त मर्म और विधुर मर्म है। ये केंद्र सिर के आगे-पीछे होते हैं। जहां पर निश्चित दबाव डाला जाता है। दबाव से मर्म प्रेरित होते हैं और बीमारी ठीक होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...