Google Analytics Meta Pixel धमतरी शहर में बनेगा मिनी स्टेडियम : मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

धमतरी शहर में बनेगा मिनी स्टेडियम : मुख्यमंत्री बघेल

वन औषधि का अलग केन्द्र बनाकर व्यापारियों को रीपा से जोड़ने कलेक्टर को दिए निर्देश

लोहरसी में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लोहरसी सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय निवासियों की मांग पर धमतरी शहर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल द्वारा होलसेल व्यापार के लिए 50 एकड़ जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और महापौर को कार्यवाही करने कहा। वन औषधि का अलग केन्द्र बनाकर व्यापारियों को रीपा से जोड़ने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को परसतराई निवासी यामिनी साहू ने बताया कि बच्चेदानी में गांठ है, गरीब हूं खर्च नहीं उठा सकती इस पर मुख्यमंत्री ने विशेष सहायता योजना से इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इसी प्रकार धीवर समाज के छात्र खुमेश्वर धीवर को पीएचडी के लिए दो लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने चेट्रीचण्ड पर अवकाश के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कामिनी कौशिक प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, गुजराती समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, मनवाकुर्मी समाज को भवन विस्तार के लिए 20 लाख रूपए, यादव समाज को भवन जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रूपए, चन्द्राकर समाज को भवन और छात्रावास के लिए 25 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ हरदिया साहू समाज को बड़ा सभा हॉल बनाने के लिए 30 लाख रूपए, आदिवासी गोंड समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, मुड़ा गोंड समाज को भवन के लिए 10 लाख रूपए, झेरिया साहू समाज को भवन के लिए 10 लाख रूपए, डडसेना कलार समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, धीवर समाज को भवन के लिए 20 लाख रूपए, बौद्ध समाज को जोधापुर वार्ड में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, अंजुमन इस्लामिया कमेटी को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, कबीर सत्संग केन्द्र-2 आश्रम को पुस्तकालय और अन्य कार्य के लिए 50 लाख रूपए, मराठा समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए, जिला साहू संघ के भवन के लिए 30 लाख रूपए, सतनामी समाज कल्याण समिति को सभा भवन के लिए 30 लाख रूपए, कोसरिया मरार समिति को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, जमाते रजा मुस्तफा कमेटी को मुस्लिम कब्रिस्तान और अन्य भवन के लिए 36 लाख रूपए, माहेश्वरी समाज को भवन के लिए 20 लाख रूपए, देवांगन समाज को किचन शेड और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विश्वकर्मा लोहार समाज, कुम्हार समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सिक्ख समाज की भूमि संबंधी मांगों पर कलेक्टर को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार पटवा समाज को भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हांकित करने, धोबी समाज, सर्व सेन समाज, मसीही समाज, घासी घसिया समाज, गाड़ा समाज, हलबा समाज, चित्रांश कायस्थ समाज को जमीन की रजिस्ट्री कराने कहा। निषाद समाज के प्रतिनिधि मंडल को भवन और छात्रावास की मांग पर पहले जमीन लेने की बात कही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *