Google Analytics Meta Pixel मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं - Ekhabri.com

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं

 

लक्ष्य कोई भी मुश्किल नहीं होता बस आपके अंदर उसको हासिल करने की जिद्द, जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उसे प्राप्त करना नामुमकिन नहीं होता। यह बात छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को ओडिशा के कांटाबांजी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही।

 

बृजमोहन अग्रवाल ने बोंगामुंडा और सिंधेकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमे चुनावी कार्ययोजना पर चर्चा की साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ अपने राजनीतिक अनुभवों का साझा करते हुए उन्हें जीत का मंत्र दिया।

 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य योजनाओं को जनता के बारे में बताएं और उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। जिन राज्यों में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है। वहां विकास तेजी गति से हो रहा है। जबकि ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली राज्य सरकार केवल एक परिवार के लिए काम कर रही है। जिसे ओडिशा की जनता और उसकी समस्याओं के बारे में कोई कुछ भी लेना-देना नहीं है।

 

अग्रवाल ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा पश्चिम ओडिशा के हैं। जहां बेरोजगारी के चलते लाखों लोग छत्तीसगढ़ समेत दूसरे बड़े राज्यों में पलायन कर चुके हैं। लेकिन 25 साल से शासन करने के बावजूद पटनायक सरकार ने इस क्षेत्र और यहां की भोली भाली गरीब जनता के लिए कुछ नहीं किया है।

 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाकर उन्हें मोदी जी के काम को बताना पड़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना पड़ेगा।

Read Also  बड़ी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समय से पहले होंगी गर्मी की छुट्टियां, सीएम ने ट्वीट कर बच्चों के लिए कही ये बड़ी बात

 

बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को सिंधेकेला में जनसंपर्क भी किया और भाजपा के लिए वोट मांगे यहां से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता कुमारी सिंहदेव चुनाव मैदान में हैं जबकि कांटाबांजी विधानसभा से श्री लक्ष्मण बाग भाजपा के प्रत्याशी है।

 

बैठक और जनसंपर्क के दौरान राजीव अग्रवाल, तुलसीराम अग्रवाल, राजस्थान से भाजपा विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक अविनेश वैश्य, शिव जी महंत, शांतिलाल बोथरा, राजेश अग्रवाल, विजय गोयल, सुभाष अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *