रायपुर, 19 जुलाई 2024 – प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कल कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली में अपने प्रवास के दौरान कन्या छात्रावास पाली और शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, जनपद सीईओ पाली भूपेंद्र सोनवानी, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मंत्री नेताम ने पाली में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास परिसर में छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियां, परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से हॉस्टल में मिलने वाली सुविधा, भोजन और उनकी पढ़ाई के बारे में चर्चा की। मंत्री नेताम ने अधीक्षिका को मेनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए और परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।
IMG 20240719 WA0040
इस दौरान मंत्री नेताम ने शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ी (लाफा) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में उपलब्ध पौधों और आगे की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रोपणी परिसर का जायजा लेते हुए परिसर में लगे पुराने पेड़ों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह रोपणी काफी अधिक क्षेत्रफल में विस्तृत है और यहां उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने रोपणी में सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उद्यान अधीक्षक ने मंत्री नेताम को रोपणी की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि रोपणी में इस वर्ष आम से लगभग साढ़े सात लाख और लीची से 50 हजार की आमदनी हुई है।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...