रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की अपील की जा रही है। ऐसे में जहां एक ओर पालक अपने बच्चों के स्वस्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए हैं वहीं इसी तरह की चिंता भिलाई के अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक रिकेश सेन ने भी जताई है। इतना ही नहीं उन्होंने बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वस्थ्य को देखते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav से बड़े ही सरल लहजे में छुट्टी बढ़ाने की अपील की है। विधायक ने शिक्षा मंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे सौजन्य भेंट कर विद्यार्थियों के हित में यह विशेष निवेदन किया है।

विधायक रिकेश सेन
https://www.facebook.com/share/v/1BGcWqV1Lb/
https://www.facebook.com/share/v/1BGcWqV1Lb/

विधायक रिकेश सेन ने कहा है कि निवेदन है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 16 जून से प्रस्तावित विद्यालयों के संचालन की तिथि पर पुनर्विचार किया जाए तथा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों को कुछ दिनों बाद प्रारंभ करने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। अब देखने की बात यह है कि क्या सरकार अपने निर्णय पर दोबारा विचार करती है कि नहीं।










