रायपुर, 15 जून 2026।छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन में आज ई-ऑफिस के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने और समयबद्धता का पालन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव विकासशील ने मई माह के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए ई-ऑफिस प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे डिजिटल कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दें और निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर शासन की कार्यक्षमता को बढ़ाएं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बधाई देते हुए अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित किया।
*ई-ऑफिस प्रदर्शन में विभागों की रैंकिंग*
ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गृह विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समाज कल्याण विभाग दूसरे और सामान्य प्रशासन विभाग तीसरे स्थान पर रहा। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किया।
*व्यक्तिगत श्रेणियों में भी हुआ सम्मान*
श्रेष्ठ फाइल निष्पादन के लिए सामान्य प्रशासन एवं उद्योग विभाग के सचिव को प्रथम स्थान, विधि विभाग को द्वितीय और गृह एवं श्रम विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी तथा सचिवालय सहायकों सहित विभिन्न श्रेणियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
*समयबद्धता के लिए भी मिला सम्मान*
कार्यालयीन समय पर नियमित उपस्थिति दर्ज कराने वाले कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अनुशासन और समयपालन का उदाहरण प्रस्तुत किया।
*डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा*
यह पहल राज्य शासन की डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यों का त्वरित निपटान और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है, जिससे प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि हो रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...