Google Analytics Meta Pixel मोदी जी छत्तीसगढ़ देने आते है, गांधी परिवार लूटने : चंदेल - Ekhabri.com

मोदी जी छत्तीसगढ़ देने आते है, गांधी परिवार लूटने : चंदेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टीएस. सिंहदेव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास को लेकर की गई टिप्पणी का कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा सिंहदेव की स्मृति लोप हो गई है। उन्हें याद नहीं कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। छत्तीसगढ़ के विकास की गाथा भी वहीं से प्रारंभ हुई। चंदेल ने प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास का अब तक का ब्योरा देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को हमेशा कोई-न-कोई सौगात देने आते हैं, जबकि कांग्रेस का गांधी परिवार छत्तीसगढ़ को लूटने आता है।

 

 

 

प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी आधा दर्जन बार से ज्यादा छत्तीसगढ़ आए हैं। सभी यात्राएं छत्तीसगढ़ के लिए यादगार रहीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार 9 मई, 2015 को छत्तीसगढ़ आए थे और दंतेवाड़ा पहुंचकर वहां स्थित एजुकेशन सिटी, लाइवलीहुड कॉलेज का उन्होंने दौरा किया। इसके बाद 21 फरवरी, 2016 को डोंगरगढ़ पहुंचे थे जहां उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अर्बन मिशन योजना की शुरुआत की थी। इसी मंच पर मोदी ने धमतरी जिले की 104 वर्षीय कुँवर बाई के पैर छुए थे, क्योंकि कुँवर बाई ने अपनी बकरियाँ बेचकर शौचालय बनवाया था। इसी दिन नया रायपुर में मोदी ने विभिन्न योजनाओं का भूमिपूजन व लोकार्पण किया था।

 

 

 

 

चंदेल ने उपमुख्यमंत्री को याद दिलाया कि सन् 2016 में ही एक नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार छत्तीसगढ़ आए थे और राज्योत्सव में हिस्सा लेकर नवा रायपुर में जंगल सफारी का लोकार्पण किया था। इसके बाद 14 अप्रैल, 2018 को प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दौरे पर आए और जांगला ग्राम से आयुष्मान भारत योजना का एप लॉन्च किया था। इसके ठीक दो माह बाद 14 जून 2018 को प्रधानमंत्री मोदी ने फिर छत्तीसगढ़ पहुंचकर भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण के काम का लोकार्पण किया था। इसी दिन प्रधानमंत्री ने रायपुर-जगदलपुर के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया और आईआईटी (भिलाई) की आधारशिला रखी थी। इसी वर्ष 22 सितंबर 2018 को जांजगीर और 9 नवंबर 2018 को जगदलपुर में चुनावी सभा लेने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे।

 

 

 

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर उपमुख्यमंत्री सिंहदेव की टिप्पणी अनुचित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नए-नए डिप्टी बने सिंहदेव अब मोदी-विरोधी एजेंडा चलाकर स्तरहीन टिप्पणी कर सीएम बघेल को पीछे छोड़ देने की होड़ में शामिल हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री पद का लॉलीपॉप हाथ में लिए सिंहदेव बार-बार सत्ता के गलियारों में अपमान के कड़वे घूँट पीकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जैसे ही जुटे हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *