Google Analytics Meta Pixel सांबा जिले की पल्ली पंचायत पहुंचे मोदी, देंगे 20 हजार करोड़ की सौगात - Ekhabri.com

सांबा जिले की पल्ली पंचायत पहुंचे मोदी, देंगे 20 हजार करोड़ की सौगात

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू में आज पहली जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां पीएम मोदी 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इस दौरान अमृत सरोवर योजना की भी घोषणा करेंगे। पीएम मोदी जम्मू पहुंच गए हैं।
श्रीनगर हवाई अड्डे पर फ्लाइ सुविधा बढ़ी: सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जम्मू कश्मीर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो पहले बारहवें नंबर पर था। श्रीनगर हवाई अड्डे पर फ्लाइ सुविधा बढ़ी है। बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ी है। मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 12 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। दरबार मूव को सैकड़ों साल की व्यवस्था करते हुए जम्मू और श्रीनगर एक सचिवालय में काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली है। व्यापार की सुगमता पर पीएम मोदी का सदैव जोर रहता है। बिजली के क्षेत्र में जम्मू आत्मनिर्भर बनने की राह पर है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी को सम्मानित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांबा के पल्ली में सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का सम्मान किया। उन्हें बसोहली पेंटिग दी गई।
पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए लगाईं गईं एलईडी
पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए जम्मू शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर एलईडी डिस्पले लगाई गई हैं, ताकि जो लोग रैली में शामिल न हो पाए वो एलईडी के जरिये प्रधानमंत्री के भाषण को सुन सकते हैं।
इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
– काजीगुंड-बनिहाल टनल (8.45 किलोमीटर)
लागत 2027 करोड़ रुपये।
– 38000 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन।
– जम्मू-कश्मीर में 108 जन औषधि केंद्रों का लोकार्पण।
– पल्ली में 500 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण।
– किसानों को भूमि स्वामित्व कार्ड का वितरण करेंगे।

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की रैली से पहले जोरदार धमाका, सभा स्थल से 12 किमी दूर हुआ ब्लास्ट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंचायती राज दिवस के विशेष अवसर पर जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी वहां कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जम्मू कश्मीर की जनता को विकास योजनाओं की सौगाते देंगे। पीएम मोदी की रैली आज पल्ली गांव में हो रही है। जानकारी के अनुसार, पल्ली से 12 किलोमीटर दूर स्थित बिश्नाह के गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में रविवार तड़के 4.25 बजे के करीब जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। संदिग्ध विस्फोट की आवाज इतनी अधिक थी कि आसपास रहने वाले लोगों के घरों के शीशे चटख गए।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका खेतों के बीचो- बीच हुआ है. इस विस्फफट के उपरांत जमीन में गहरा गड्ढा बन गया है. पूरे क्षेत्रों को सील कर दिया गया है. फिलहाल यह संदिग्ध विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी. घटना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि जम्मू के बिश्नाह के ललियान गांव में खुली कृषि भूमि में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध विस्फोट की जानकारी दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *