कोरोना के कारण वर्ष 2020 में बहुत लोगों ने शादियां नहीं की। अधिकांश परिवार ने अपने तय विवाह कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। वहीं वर्ष 2021 में भी कोरोना नियमों के कारण विवाह कार्यक्रम सादगी से किया गया था। उसमें केवल परिवार के 20-25 सदस्य और रिश्तेदारों को ही शामिल होने की अनुमति मिली थी। इस वर्ष 2022 में 70 से अधिक विवाह मुहूर्त हैं। यानी इस वर्ष वे लोग भी विवाह कर सकेंगे, जो पिछले दो वर्षों में किसी न किसी कारण सात फेरे नहीं ले पाए थे। अब मलमास खत्म होने के बाद मुहूर्तों की शुरुआत होगी और चातुर्मास तक मुहूर्त है। चातुर्मास में चार माह फिर रोक रहेगी, देवउठनी के बाद मुहूर्त शुरू होंगे जो 14 दिसंबर को मलमास तक रहेंगे।
उत्तरायण से शुभ संस्कार : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नए वर्ष 2022 में मकर संक्रांति के बाद जब सूर्य, उत्तरायण की स्थिति में आएगा। विवाह के लिए कारक माना जाने वाला सूर्य ग्रह जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा तब सूर्य की ऊर्जा प्रबल होगी और शुभ संस्कार किए जा सकेंगे। मकर संक्रांति के बाद पहला मुहूर्त 22 जनवरी को है। जनवरी से मार्च तक 17 मुहूर्त हैं।
होलाष्टक और मीन मलमास साथ-साथ : 11 मार्च से अशुभ माने जाने वाला होलाष्टक शुरू हो जाएगा, जो 18 मार्च होली तक चलेगा। आठ दिन तक किसी भी तरह के शुभ संस्कार नहीं किए जाएंगे। इसी बीच 14 मार्च से ही मीन मलमास शुरू होगा। सूर्य, जब मीन राशि में प्रवेश करता है, तब उस काल को अशुभ माना जाता है। यह स्थिति 14 अप्रैल तक रहेगी। इस तरह 11 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक शुभ संस्कार नहीं होंगे।
मई में 15 मुहूर्त : जनवरी में चार मुहूर्तों में फेरे लिए जा सकेंगे। इसी तरह फरवरी में 11, मार्च में दो, अप्रैल में 11, मई में 15, जून में 12, जुलाई में पांच मुहूर्त है। इसके बाद अगस्त, सितंबर, अक्टूबर में चातुर्मास के कारण मुहूर्त नहीं है। नवंबर में चार और दिसंबर में 6 मुहूर्त है।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
माह तिथि
जनवरी – 22, 23, 24, 25
फरवरी – 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22
मार्च – 4 और 9, (14 से मीन मलमास के कारण मुहूर्त नहीं)
अप्रैल – 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27
मई – 2, 3 , 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27, 31
जून – 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23, 24
जुलाई – 4, 6, 7, 8 ,9
नवंबर – 25, 26, 28, 29
दिसंबर – 1, 2, 4, 7, 8, 9,
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...