Google Analytics Meta Pixel अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना से भेजे गए आतंकियों में ज्यादातर पंजाब के - Ekhabri.com

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना से भेजे गए आतंकियों में ज्यादातर पंजाब के

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे में पाकिस्तान की नापाक भूमिका धीरे-धीरे बिल्कुल स्पष्ट होती जा रही है। अफगानिस्तान में तालिबान की तरफ से लड़ने वाले कुछ आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के रूप में हुई है। इनमें से ज्यादातर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हैं। पाकिस्तान की सेना ने इन्हें लश्कर के आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण देने के बाद तालिबान की मदद के लिए भेजा था।

पाकिस्तान का पंजाब प्रांत उसकी सेना द्वारा समर्थित दो आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद का गढ़ है। माना जाता है कि लश्कर में पंजाब प्रांत के आतंकियों की संख्या 10 हजार से ज्यादा है। अफगानिस्तान के कंधार में लश्कर के कई आतंकी तालिबान के साथ लड़ते देखे गए हैं। इनमें से कई मारे भी गए हैं।

पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों की अगुआई शैफुल्ला खालिद कर रहा था,  जो 11  अन्य आतंकियों के साथ कंधार के नवाही जिले में मुठभेड़ में मारा गया था। खालिद का स्थान पंजाब प्रांत के ही इमरान नामक आतंकी ने लिया है। इमरान पहले जम्मू-कश्मीर में सक्रिय था और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

पाकिस्तान अफगानिस्तान में मारे जाने वाले आतंकियों के शवों को उनके घरों तक भिजवाने की भी व्यवस्था करता है। अफगानिस्तान में लड़ने वाले लश्कर और अन्य आतंकियों के इलाज के लिए पाकिस्तान अस्थायी अस्पताल भी चला रहा है।

पाकिस्तानी सेना युवाओं को जबरन बना रही आतंकी : पाकिस्तान की सेना अपने यहां युवाओं को जबरन आतंकी बना रही है। क्वेटा, डेरा इस्माइल खान, करक, हंगू, कोहट, पेश्ाावर, मरदन और नवश्ोरा के युवाओं को ट्रेनिंग देकर अफगानिस्तान जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे बचने के लिए इन प्रांतों से कुछ युवाओं के कराची आने के बाद पाकिस्तान की यह करतूत दुनिया के सामने आई है।

Read Also  चीन से विवाद पर WHO से अलग हुआ अमेरिका

तालिबान से पुराना है पाकिस्तान का याराना : पाकिस्तान द्वारा तालिबान को समर्थन दिए जाने की बात कोई नई नहीं है। लेकिन पाकिस्तान हमेशा इसे इन्कार कर करता रहा है। अब लश्कर के आतंकियों के अफगानिस्तान में पाए जाने के बाद उसकी भूमिका स्पष्ट हो गई है। पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को भेजने से पहले उन्हें तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्रों में भी ट्रेनिंग देती रही है। जैश सरगना मसूद अजहर के भी तालिबान के आतंकियों से नजदीकी संबंध रहे हैं। उसने भी तालिबान के साथ मिलकर लड़ने के लिए अपने आतंकियों को अफगानिस्तान भेजे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...