Google Analytics Meta Pixel बच्चों के सामने मां का काटा गला: आखिरी सांस तक गर्दन काटता रहा जावेद - Ekhabri.com

बच्चों के सामने मां का काटा गला: आखिरी सांस तक गर्दन काटता रहा जावेद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक खौफनाक वारदात हुई। आरोपी जावेद ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। नरगिस चिल्लाती रही और जावेद उसकी गर्दन पर छुरा चलाता रहा। आखिरी सांस निकलने तक जावेद ने नरगिस को नहीं छोड़ा। यह भयावह मंजर नरगिस के मासूम बच्चों ने देखा तो बेहोश हो गए। जमीन पर चारों तरफ खून बह रहा था। हैवान बने जावेद के हाथ में खून से सना छुरा देख आसपास के लोग भी कांप गए और उसको पकडऩे की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा सका। यह सनसनीखेज घटना थाना ब्रह्मपुरी से सटे हरिनगर मोहल्ले में इमरान के घर में बुधवार को घटी थी। सुबह के नौ बजे थे। भीषण ठंड के चलते कुछ लोग घरों में थे तो कुछ बाहर टहल रहे थे। तभी घर से इमरान की पत्नी नरगिस के चिल्लाने की आवाज आई। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है। क्योंकि जावेद को लोग पहले से जानते थे कि नरगिस के यहां उसका काफी समय से आना जाना है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग नरगिस को बचाने के लिए वहां दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जावेद के हाथ में खून से सना छुरा है और नरगिस खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है। नरगिस तब तक दम तोड़ चुकी थी। उसके दो बच्चे चारपाई पर बेहोश पड़े थे और तीन बच्चे जमीन पर बैठे रो रहे थे। यह दिल दहला देने वाला मंजर आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से थाना चंद कदमों की दूरी पर है। पुलिस भी तुरंत पहुंच गई।
–पुलिस बुलाओ मेरा एनकाउंटर कर दो 
मौके पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची तो जावेद वहां से भागा नहीं बल्कि चिल्लाता रहा कि जल्दी पुलिस को बुलाओ। पुलिस जल्द उसका एनकाउंटर कर दे। अब उसको नहीं जीना है, वह नरगिस के साथ ही जाना चाहता है। लेकिन बाद में जावेद ने खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जबकि नरगिस के बच्चों को चिकित्सक के पास भेजकर प्राथमिक उपचार दिलाया।
–जावेद अंकल ने अम्मी को मारा
नरगिस के बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की। बच्चों ने बताया है कि जावेद अंकल ने अम्मी की गर्दन छुरे से काट दी। पुलिस ने बच्चों के बयान लिए और उनकी वीडियोग्राफी की। पुलिस का कहना है कि नरगिस के दो बच्चे बेहोश हो गए थे। बाद में उन्हें नरगिस के भाइयों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
–बर्बाद हो गया हूं, अब कैसे छोड़ देता
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार हत्या आरोपी जावेद ने बताया कि नरगिस से उसके कई साल से संबंध थे। वह पहले कपड़े का व्यापार करता था और हाल में ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे शास्त्री नगर सेक्टर-14 में रहते हैं। नरगिस का पति दिल्ली में कपड़े का ठेला लगाता है। नरगिस के पांचों बच्चों की परवरिश जावेद ही कर रहा था। आरोपी जावेद ने बताया है कि वह बर्बाद हो गया, अब नरगिस को कैसे छोड़ देता।
–आखिर कौन है तीसरा शख्स सोनू
पुलिस ने बताया है कि नरगिस ब्यूटी पार्लर के साथ-साथ दवाई का भी काम करती थी। जहां पर उसकी मुलाकात सोनू नाम के युवक से हुई थी। आरोपी जावेद ने बताया कि सोनू मलियाना का रहने वाला है। नरगिस व सोनू ने कोर्ट मैरिज करने की तैयारी की हुई थी, जिसका जावेद विरोध कर रहा था। इसी के चलते नरगिस की हत्या की गई है। पुलिस ने सोनू की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...