ये तो आपने कई बार सुना होगा कि किसी भी प्रकार की अधिकता इंसान के लिए घातक सिद्ध होती है। संबंधों में कड़वाहट हो या फिर मधुरता, खुशी हो या गम, हमें कभी भी “अति” नहीं करनी चाहिए। जीवन में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।
कहा जाता है जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है, स्पष्ट है कि ईश्वर हमेशा अपने मनुष्यों का साथ देता है। जब व्यक्ति इस प्रभावशाली सत्य को स्वीकार कर लेता है तो उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। इंसान बस उस सर्वोच्च ताकत के हाथ की एक कठपुतली है, इसलिए कभी उसे अपने भविष्य या अतीत की चिंता नहीं करनी चाहिए









