रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी 82 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के शीर्ष अमीरों की सूची में नौवें स्थान पर हैं। 2023 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक लगातार तीसरे वर्ष अंबानी ने सबसे धनी एशियाई का खिताब अपने पास बरकरार रखा है। खास बात यह है कि मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले एक साल के दौरान 21 अरब डालर की कमी आई है। 60 वर्षीय गौतम अदाणी की बात करें तो उनकी संपत्ति 28 अरब डालर कम होकर 53 अरब डालर रह गई है और वह दुनिया के सबसे धनी लोगों की सूची में 23 वें स्थान पर आ गए हैं। अदाणी ने दूसरे सबसे अमीर एशियाई का खिताब भी खो दिया है।
अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के चलते अदाणी की संपत्ति में 60 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में गौतम अदाणी की संपत्ति हर हफ्ते औसत 3,000 करोड़ रुपये के हिसाब से कम हुई है। अन्य भारतीय अरबपतियों में सायरस पूनावाला (वैश्विक रैंक-46, संपत्ति-27 अरब डालर) और शिव नादर और परिवार (रैंक-50, संपत्ति-26 अरब डालर) हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि पूनावाला की संपत्ति में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि शीर्ष 100 लोगों की सूची में शामिल अन्य सभी भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है।
जिन अरबपतियों की संपत्ति में एक अरब डालर से अधिक की संपत्ति की गिरावट देखी गई है, उसमें चीन के 178, अमेरिका के 123 और भारत के 41 लोग शामिल हैं। सूची में शामिल होने वाले नवप्रवेशी अरबपतियों की बात करें तो भारत की तरफ से ऐसे लोगों की संख्या 16 है। इसमें स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला सबसे शीर्ष पर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...