Google Analytics Meta Pixel रायपुर में युवक की गला काटकर हत्या:आरोपी बोला- थूक चटाया था इसलिए किया मर्डर - Ekhabri.com

रायपुर में युवक की गला काटकर हत्या:आरोपी बोला- थूक चटाया था इसलिए किया मर्डर

रायपुर-रायपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई । सोमवार की सुबह कुछ बदमाशों ने युवक का रास्ता रोका और चाकू से कई वार करते हुए उसकी जान ले ली। बदमाशों ने युवक के गले पर तब तक हमला करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पूरी घटना गुढ़ियारी के नया तालाब इलाके की है। मृतक युवक का नाम मोहन साहू था। 32 साल का मोहन साहू नया तालाब के पास ही अपने परिवार के साथ रहता था घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हुई, और इस मामले में शामिल तीन हत्यारों को फौरन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला कि, मोहन का गुढ़ियारी इलाके में रहने वाले कुछ बदमाशों के साथ 2 महीने पहले झगड़ा हुआ था। अनिल महतो नाम के युवक के साथ मोहन का झगड़ा हुआ था। पुलिस ने फौरन अनिल को पकड़ लिया। पूछताछ में अनिल ने बताया कि मोहन ने उसे दोस्तों के सामने बेइज्जत किया था। उसने उसी दिन उसे जान से मार देने की प्लानिंग कर डाली। अनिल महतो ने बताया कि, मोहन ने झगड़े और मारपीट के बाद थूक चटवाकर उसे उसे बेइज्जत किया था। जिसके चलते अनिल ने पुखराज पटेल और अरविंद के साथ मिलकर मोहन की हत्या करने की प्लॉनिंग की।

कैसे हुई पूरी वारदात

सोमवार की सुबह मोहन तीनों को अकेला मिल गया। इसके बाद तीनों ने उसे घेर कर खूब पीटा,और गले पर चाकू से कई वार किए। इतने कि सड़क पर मोहन का खून बिखर गया। गर्दन भी धड़ से अलग होने वाली थी, लेकिन उससे पहले मोहन को यूं ही छोड़ कर तीनों फरार हो गए। आरोपी अनिल के पकड़े जाने के बाद गुढ़ियारी लाकर से ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...