पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों का सफाया करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर योगी होते तो पंजाब का यह हाल न होता और उनके बेटे की पिछले वर्ष हत्या न होती। वह बेटे शुभदीप की बरसी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बलकौर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य में गैंगस्टरों का सफाया कर दिया है और अब उत्तर प्रदेश के लोग चैन की जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग 2024 में योगी के नाम पर उनकी पार्टी (भाजपा) को ही वोट देंगे। बलकौर सिंह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनकी पत्नी चरण कौर गांव मूसेवाला की सरपंच हैं।
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के साक्षात्कार पर राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए बलकौर ने कहा कि एक कुख्यात गैंगस्टर जेल की बैरक से एक चैनल के साथ बातचीत करता है। गैंगस्टर उनके बेटे की हत्या करवाने की बात कह रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है। गैंगस्टर जेलों में अपनी शाखाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उनके बेटे की दूसरी बार हत्या कर दी गई हो।
बलकौर ने कहा कि उन्होंने सीमाओं पर सेवाएं देकर देश सेवा की है, जिसका उन्हें ऐसे सिला मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अमृतपाल सिंह के खिलाफ भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दी गई हिम्मत के बाद ही कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी और बलकौर सिंह ने गोल्डी को पकड़ने पर अपनी तरफ से दो करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...