Google Analytics Meta Pixel दोस्त ने दोस्त के लिए दे दी जान-एक दोस्त कुएं में गिरा तो दूसरे ने बचाने लगा दी छलांग, दोनों की मौत - Ekhabri.com

दोस्त ने दोस्त के लिए दे दी जान-एक दोस्त कुएं में गिरा तो दूसरे ने बचाने लगा दी छलांग, दोनों की मौत

 दोनों की उठी एक साथ अर्थी

भटगांव। दोस्ती की बहुत सारी मिसालें आपने सुनी होंगी जिसमें दोस्त के लिए जान देने की जान लेने के बहुत सारे किस्से सुने होंगे कुछ ऐसा मामला आज यहां देखने को मिला जिसको सुनकर सबकी आंखें नम हो गईं। दोस्त को बचाने के लिए दोस्त ने जान दे दी और दोनों दोस्तों की अर्थी एक साथ उठी। पूरा मामला भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम बंशीपुर के जूनापारा का है। जहां कुएं में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा गया है,और ग्रामीण दोनों की दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बंशीपुर के जूनापारा निवासी शिवलाल राजवाडे पिता मुटुक राजवाड़े उम्र 25 वर्ष और प्रेमचंद पैकरा उम्र 25 वर्ष दोनों गुरुवार की देर शाम तक महाशिवरात्रि के मेले से वापस घर आए और शिवलाल के घर में सो जाने की बात कही। इसी बीच शिवलाल करीब ग्यारह बजे अपने कुएं पर पानी लेने गया, पानी भरने के दौरान शिवलाल फिसल कर 18 फीट चौडे कुएं में गिर गया. कुएं में गिरने की आवाज सुनकर शिवलाल का दोस्त प्रेमचंद भी कुएं पास दौड़ा और लोगों को मदद के लिए आवाज़ लगाई। प्रेम की आवाज़ सुनकर शिवलाल की मां बाहर आई जिसके बाद मदद के लिए मां और लोगों को बुलाने चली गई, लेकिन दोस्त शिवलाल को पानी में डूबता देख दोस्त प्रेम ने भी बचाने के लिए कुएं में छंलाग लगा दी। बदकिस्मती से दोनों को तैरना नहीं आता और दोनों की मौत डूबने से हो गई। गांव वाले मदद के लिए आए उससे पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। बहरहाल एक दोस्त को बचाने दूसरे दोस्त ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी और दोस्ती के फर्ज को जान देकर निभा दिया, लेकिन पूरे गांव को दर्द भरी यादों के साथ हमेशा के लिए गम में डुबो गए। सूचना पर भटगांव पुलिस मामले इस मामले की जांच में जुट गई है। सुबह पम्प से पानी निकाल कर दोनों के शव को कुएं से बाहर निकला गया. पुलिस ने मर्ग कायम करके शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया। दोनों की अर्थी नम आंखों से गांव वालों ने उठाई और अंतिम संस्कार महान नदी के किनारे कर दिया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...