Google Analytics Meta Pixel खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे नडाल और जोकोविक - Ekhabri.com

खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे नडाल और जोकोविक

इस साल के पहले दो ग्रैैंडस्लैम जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल और पूर्व नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविक सोमवार से शुरू हो रहे वर्ष के तीसरे ग्रैैंडस्लैम विंबलडन में खिताब के दावेदार के रूप में उतरेंगे, जबकि महिला वर्ग में 23 बार की ग्रैैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स की नजरें अपने रिकार्ड 24वें खिताब पर लगी होंगी। पुरुष सिंगल्स में सभी की नजरें एक बार फिर नडाल और जोकोविक पर टिकी रहेंगी।
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव और एलेक्सजेंडर ज्वेरेव के नहीं खेलने से जोकोविक और नडाल को शीर्ष दो वरीयता मिली है। 22 बार के ग्रैैंडस्लैम विजेता नडाल ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर अच्छी शुरुआत की है और उनकी कोशिश अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए जोकोविक और रोजर फेडरर के मुकाबले बढ़त को मजबूत करने की होगी। फेडरर घुटने की सर्जरी के बाद पूरी तरह नहीं उबर पाने की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।
मालूम हो कि जोकोविक और फेडरर के नाम 20 ग्रैैंडस्लैम खिताब हैैं। जोकोविक के लिए भी यहां खेलना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह उनका इस साल का आखिरी ग्रैैंडस्लैम हो सकता है। उन्हें आस्ट्रेलियन ओपन में कोरोना टीकाकरण नहीं कराने के कारण भाग नहीं लेने दिया गया था और मौजूदा स्थिति में इसी कारण यूएस ओपन में भी वह हिस्सा नहीं ले सकते हैैं। जोकोविक अपने अभियान की शुरुआत कवोन सून वू के विरुद्ध करेंगे। जोकोविक और नडाल के अलावा पुरुष वर्ग में मातेओ बेरेटिनी और स्टेफानोस सितसिपास पर भी नजरें होंगी। मेदवेदेव के नहीं खेलने से इन दोनों खिलाड़ी के पास बेहतर करने का मौका रहेगा।
विजयी अभियान जारी रखना चाहेंगी स्वियातेक :
फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली महिलाओं में नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक विंबलडन में भी अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेंगी। उनके सामने हालांकि इस बार अनुभवी खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स की चुनौती होगी जो पिछले पिछले साल विंबलडन के बाद से टेनिस कोर्ट में वापसी कर रही हैैं। महिला सिंगल्स वर्ग में स्वियातेक और सेरेना के अलावा कोको गौफ, गत चैैंपियन एम्मा राडूकानू, पेत्रा क्वितोवा और पाउला बाडोसा पर भी नजरें रहेंगी।
रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर रहेगा प्रतिबंध
रूस के यूक्रेन पर हमला करने की वजह से आल इंग्लैैंड क्लब ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर विंबलडन में भाग लेने से प्रतिबंध लगाया था। इस कारण इन दो देशों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इस वजह से मेदवेदेव और आंद्रे रुबलेव जैसे खिलाड़ी यहां अपनी चुनौती पेश् नहीं कर सकेंगे। हालांकि, एटीपी और डब्ल्यूटीए ने इस फैसले के खिलाफ विंबलडन में रैैंकिंग अंक नहीं देने का फैसला किया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *