Google Analytics Meta Pixel हार्दिक आयरलैंड टी-20 के लिए हो सकते हैं कप्तान - Ekhabri.com

हार्दिक आयरलैंड टी-20 के लिए हो सकते हैं कप्तान

स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड में आयरलैंड के विरुद्ध टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के बाद कप्तान रिषभ पंत यूके में टेस्ट टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
वहीं, अगले महीने बर्मिंघम में होने वाले सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए सीनियर ओपनर लोकेश राहुल बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा, ‘राहुल मांसपेशियों में खिंचाव से अभी उभर नहीं पाए हैं। मुंबई से बुधवार देर रात को टेस्ट टीम के खिलाड़ी रवाना होंगे। राहुल उनके साथ नहीं जा रहे हैं। उन्हें ठीक होने में अभी और समय लगेगा। उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कम है।” इंग्लैंड दौरे पर दो भारतीय टीमें जाएंगी। एक टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी तो दूसरी टीम आयरलैंड के विरुद्ध टी-20 मैचों में उतरेगी। आयरलैंड के विरुद्ध टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे।
पंत को छोड़कर सभी खिलाड़ी एक से पांच जुलाई तक चलने वाले टेस्ट के लिए रवाना हो जाएंगे जिसमें अनुभवी खिलाड़ी कप्तान रोहित श्ार्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह और मुहम्मद शमी शामिल हैं। यह समझा जाता है कि चयनकर्ता सिर्फ एक टेस्ट मैच के लिए राहुल की जगह कोई दूसरा खिलाड़ी शामिल नहीं करेंगे।
अधिकारी ने आगे कहा, ‘अगर कोई फिटनेस की समस्या होती है तो आपके पास शुभमन गिल है जिसने कई टेस्ट मैचों में ओपनिंग की है। इसके अलावा पुजारा भी ओपनिंग कर सकते हैं। यह 17 सदस्यीय टीम है जिसमें 16 जा रहे हैं। कोई समस्या नहीं है।” यह फैसला हो चुका है कि पंत आयरलैंड के विरुद्ध दो टी-20 मैच नहीं खेल पाएंगे जबकि हार्दिक दक्षिण्ा अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में उप-कप्तान हैं। उम्मीद है कि वह ही आयरलैंड के विरुद्ध कप्तान होंगे।
अधिकारी ने कहा, ‘वहां टीम में सीनियर खिलाड़ियों में भुवनेश्वर कुमार के साथ दिनेश कार्तिक भी होंगे। लेकिन कप्तानी की दौड़ में हार्दिक ही सबसे आगे हैं।” पंत की अनुपस्थिति में इशान किशन और दिनेश कार्तिक दो विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे। टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेल रही यही टीम लगभग रहेगी इसलिए मोहसिन खान और राहुल त्रिपाठी के चयन की संभावनाएं कम है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *