इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों के निशाने पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह भी थे। आतंकियों ने पूरे गुजरात को दहलाने की साजिश रची थी। गुजरात के अलावा केरल में उनकी ट्रेनिंग हुई थी। अहमबादा, सूरत, बडोदरा, भरूच और पुणे में उन्होंने बम तैयार किए थे। अहमदाबाद में हुए बम विस्फोट के अगले दिन भरूच में एक घर से 29 बम बरामद भी किए गए थे।
विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सरकारी वकील सुधीर ब्रह्मादत्त ने बताया कि गुजरात पुलिस द्वारा 2010 में दायर आरोपपत्र के मुताबिक दोषियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उनकी हत्या करने की योजना बनाई थी। मृत्युदंड पाए एक दोषी ने मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज बयान में बात कही थी। वहीं, 7,000 पन्नों के फैसले के कुछ हिस्से को देखने वाले एक वरिष्ठ वकील के मुताबिक विशेष अदालत के न्यायाधीश ने अपने फैसले यह भी उल्लेख किया है कि दोषियों ने ‘तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह और स्थानीय विधायक प्रदीप सिंह जडेजा को मारने की कोशिश की थी, लेकिन सौभाग्य से ये लोग बच गए।”
आदेश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अदालत ने यह भी उल्लेख किया है कि अभियुक्तों ने नितिन पटेल, आनंदीबेन पटेल को मारने की कोशिश की थी। वकील के मुताबिक अदालत ने यह भी कहा है कि अभियुक्तों ने 2002 में हुए दंगे का बदला लेने के लिए मुस्लिम युवाओं को भड़काया था।
गौर हो कि इंडियन मुजाहिदीन ने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) के साथ मिलकर विस्फोट कराने की साजिश रची थी। सिमी सरगना सफदर नागौरी के नेतृत्व में दिसंबर 2007 में केरल के एर्नाकुलम जिले के जंगल में हुई बैठक में इसे अंतिम रूप दिया गया। उसी समय गुजरात समेत देशभर से आए 50 से अधिक आतंकियों को विस्फोट कराने की ट्रेनिंग दी गई थी। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 15 अगस्त, 2008 को हुई थी। उसके अगले दिन यानी 16 अगस्त को मुख्य साजिशकर्ता मुफ्ती अब्दुल बशीर इसलाही को सिमी के नौ आतंकियों के साथ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...