पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपनी ही सरकार पर हमले करने से पार्टी में घमासान तेज हो गया है। ड्रग्स मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की अब तक गिरफ्तारी न होने पर सिद्धू फिर अपनी सरकार पर हमला किया है। इस मामले को लेकर अपनी सरकार पर सवाल खड़े करने से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सिद्धू को अति महत्वाकांक्षी बताते हुए गृह मंत्रालय छोड़ने तक की पेशकश कर डाली है।
उप मुख्यमंत्री रंधावा के अलावा प्रदेश के एक और मंत्री भारत भूषण आशु ने भी सिद्धू के के अंदाज पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू पंजाब में अपना मॉडल लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यहां कांग्रेस मॉडल चलेगा। उन्होंने सिद्धू को कांग्रेस का कल्चर सीखने की भी नसीहत दी। सिद्धू का काम करने का अंदाज कांग्रेस के कई नेताओं को पसंद नहीं आ रहा है। वे अपने तरीके से काम करने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस के दूसरे नेता पार्टी लाइन पर चलने की बात कह रहे हैं।
रंधावा ने कहा कि सिद्धू द्वारा जगह-जगह बयान दिया जा रहा है कि मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स केस उन्हीं की बदौलत दर्ज किया गया है। सिद्धू के बयानों से लोगों के बीच बदला लेने की भावना का संदेश जा रहा है। सिद्धू को इस मामले में कानून को अपना काम करने देना चाहिए। इस मामले में कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी। सिद्धू मुझे गृह मंत्रालय सौंपे जाने से नाराज चल रहे हैं। इसलिए मैं यह मंत्रालय छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
सिद्धू की ओर से कांग्रेस के दूल्हे का नाम घोषित किए जाने की मांग पर भी रंधावा ने अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जताई। रंधावा ने कहा कि सभी को यह समझ लेना चाहिए कि फिलहाल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही दूल्हा हैं और आगे का फैसला विधायकों की बैठक में ही किया जाएगा। कांग्रेस में पहले से ही किसी का नाम घोषित करने की कोई परंपरा नहीं रही है। रंधावा ने कहा कि सिद्धू को यह समझना चाहिए कि पार्टी की ताकत ज्यादा बड़ी होती है और पार्टी के प्रधान का रुतबा सीएम से ज्यादा होता है।
मंत्री भारत भूषण आशु ने भी सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू उल्टे सीधे बयान देकर अपनी ही सरकार के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं। आशु ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री 18-18 घंटे काम करके राज्य की व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं मगर सिद्धू अपनी ही सरकार पर हमला करने में लगे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...